यूपी चुनाव से पहले बढ़ी हलचल:पीएम मोदी से सीएम योगी ने की मुलाकात, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें – Cm-yogi-adityanath-pm-modi-meeting-delhi-up-assembly-election-2027-speculation

यूपी चुनाव से पहले बढ़ी हलचल:पीएम मोदी से सीएम योगी ने की मुलाकात, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें – Cm-yogi-adityanath-pm-modi-meeting-delhi-up-assembly-election-2027-speculation

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के सियासत में अभी से गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम आवास पर मुलाकात की। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा और शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली दौरे पर सीएम योगी आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे।




सियासी गलियारों में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं को भी तेज कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बैठक को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Source link
#यप #चनव #स #पहल #बढ #हलचलपएम #मद #स #सएम #यग #न #क #मलकत #बठक #क #सयस #मयन #पर #टक #नजर #Cmyogiadityanathpmmodimeetingdelhiupassemblyelection2027speculation

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *