यूपी में मुठभेड़ के बाद ज्वैलर्स डकैती का आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, दूसरा फरार – Singrauli News

यूपी में मुठभेड़ के बाद ज्वैलर्स डकैती का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, दूसरा फरार – Singrauli News

यूपी में मुठभेड़ के बाद ज्वैलर्स डकैती का आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, दूसरा फरार – Singrauli News


सोनभद्र पुलिस ने सिंगरौली के जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में डकैती में शामिल एक आरोपी रोशन कुमार स्वीपर को गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई नकदी, सोने के आभूषण, एक अवैध पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह डकैती 17 सितंबर की शाम हुई थी। छह बदमाश पिस्टल और कट्टा लेकर बजरंग कॉम्प्लेक्स स्थित कंचन ज्वेलर्स पहुंचे थे। उन्होंने दुकान संचालक और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर उनके मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। इसमें दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगे और एक व्यक्ति की कलाई में गोली लगी थी। डकैती के बाद आरोपी मोटरसाइकिलों से भाग गए थे। 18 सितंबर की सुबह सोनभद्र पुलिस को सूचना मिली कि डकैती में शामिल दो बदमाश अपाचे बाइक से पिपरी की तरफ आ रहे हैं। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में पुलिस टीमों ने चेकिंग शुरू की। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रोशन कुमार घायल हो गया। उसका साथी राहुल स्वीपर जंगल की तरफ भाग निकला। पुलिस ने रोशन को सुबह करीब 5:12 बजे गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, दो खाली कारतूस, 50 हजार रुपए नकद, सोने के चार आभूषण, एक मोबाइल और बिना नंबर की सफेद अपाचे बाइक मिली। बरामद आभूषणों पर कंचन ज्वेलर्स के टैग लगे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डकैती में कुल छह लोग शामिल थे। इसमें दो लूटी गई अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अब फरार आरोपियों और बाकी लूटे गए सामान की तलाश कर रही है।

Source link
#यप #म #मठभड #क #बद #जवलरस #डकत #क #आरप #गरफतर #पलस #क #जवब #फयरग #म #पर #म #लग #गल #दसर #फरर #Singrauli #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *