‘ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना’, जया बच्चन को घूरता देख पैपराजी ने दिए ऐसे रिएक्शन

‘ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना’, जया बच्चन को घूरता देख पैपराजी ने दिए ऐसे रिएक्शन


बॉलीवुड की दुनिया में सितारों की फिल्मों के साथ-साथ उनका व्यवहार भी अक्सर चर्चा में रहता है. खासकर जब बात दिग्गज कलाकारों की हो, तो उनसे जुड़ा कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेता है. ऐसा ही कुछ जया बच्चन के साथ देखने को मिल रहा है. अमिताभ बच्चन की पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें एक पैपराजी की बात ने लोगों का ध्यान खींचा है. अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

आपको बता दें कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. कई बार वह मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बात खुलकर रखती नजर आती हैं, तो कभी पैपराजी के साथ उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है. अब जया बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी को देखती नजर आ रही हैं. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

पैपराजी और जया बच्चन का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इन्फ्लुएंसर VINI ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में जया बच्चन पैपराजी की तरफ देखती नजर आती हैं. इसी दौरान पैपराजी उनसे कहता सुनाई देता है, "मैडम, घूर काहे रही हो, आप अमिताभ बच्चन की पत्नी हो इसलिए फोटो लीजिए.. ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना, हमें नहीं."

वीडियो में पैपराजी की यह बात सुनने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग पैपराजी के जवाब को सही बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स जया बच्चन के व्यवहार को लेकर अपनी राय रख रहे हैं. हालांकि, वीडियो के सामने आए हिस्से से पूरी घटना का संदर्भ स्पष्ट नहीं होता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने पैपराजी के जवाब का समर्थन किया, तो कुछ ने जया बच्चन के रवैये पर टिप्पणी की.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सही जवाब दिया है मैडम को, हर वक्त मूड खराब रहता है इस औरत का."

‘ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना’, जया बच्चन को घूरता देख पैपराजी ने दिए ऐसे रिएक्शन

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत ही सही बोला है, सब पैपराजी को सबके साथ ऐसा ही जवाब देना चाहिए."

image.png

एक अन्य यूजर ने जया बच्चन के व्यवहार की तुलना करते हुए लिखा कि "ऐसी घटनाएं देखकर उन्हें कभी-कभी रेखा की याद आने लगती है."

image.png

जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए हैं मशहूर

जया बच्चन हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. फिल्मों के अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय हैं और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं.

जया बच्चन कई मौकों पर मीडिया और पैपराजी के साथ बातचीत को लेकर सुर्खियों में रही हैं. उनका बेबाक अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है. यही वजह है कि उनसे जुड़ा कोई वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रियाएं आने लगती हैं.

ये भी पढ़ें: ‘दृश्यम 4’ पर अजय देवगन का जवाब सुनकर फैंस की बढ़ी उम्मीदें, बोले-'अभी के लिए यही है कहानी का अंत'

The post ‘ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना’, जया बच्चन को घूरता देख पैपराजी ने दिए ऐसे रिएक्शन appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *