योगी आदित्यनाथ ने की नाना पाटेकर की तारीफ, बोले- मैं हैरान था कि…, Bollywood Hindi News


उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यूपी पुलिस के एक कार्यक्रम के दौरान एक्टर नाना पाटेकर की तारीफ की। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने बिना किसी पब्लिसिटी के किसानों की मदद की है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर और सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्टर नाना पाटेकर की तारीफ की । उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने बिना किसी पब्लिसिटी के किसानों की मदद की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की नाना पाटेकर की तारीफ

इस मौके पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जब बड़ी संख्या में किसान सुसाइड कर रहे थे, तब नाना पाटेकर किसानों की मदद को आगे आए थे। उन्होंने कहा, “नाना पाटेकर केवल एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि उतने ही संवेदनशील इंसान भी हैं। महाराष्ट्र में जब किसान बड़ी संख्या में सुसाइड कर रहे थे, तब जिस व्यक्ति ने मदद का हाथ बढ़ाया वो कोई और नहीं नाना पाटेकर थे।”

नाना पाटेकर से मिलकर हैरान थे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पाटेकर किसानों के लिए काम करते हुए उनसे मिलने आए और अपना परिचय दिया, तो उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने कहा, “मैं हैरान था। इतना बड़ा एक्टर किसानों के लिए काम कर रहा है, लेकिन ये सच है।” उन्होंने कहा नाना पाटेकर ने सब काम बिना किसी पब्लिसिटी या दिखावे के चुपचाप किया।

नाना पाटेकर के साथ यूपी पुलिस ने बनाई थी शॉर्ट फिल्म

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये भी बताया कि पाटेकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर सिक्योरिटी अभियान में भी एक शॉर्ट फिल्म के जरिए लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने में मदद की। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने शंकर महादेवन की भी तारीफ की। उत्तर प्रदेश पुलिस का गाना ‘खाकी का सितारा’ शंकर महादेवन ने अपनी आवाज से सजाया है।

बता दें, जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध, खासकर डिजिटल अरेस्ट के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए नाना पाटेकर के साथ एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। योगी आदित्यनाथ उसी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर की तारीफ करते नजर आए।

योगी आदित्यनाथ ने शंकर महादेवन की भी की तारीफ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शंकर महादेवन के गाने के अंदाज में हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आदित्यनाथ ने कहा, “उनका नाम ही शंकर है और अपने नाम के जैसे ही वे ‘डबल शंकर’ बन गए हैं। वो शंकर भी हैं और महादेव भी।” योगी आदित्यनाथ ने भी इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे गाने का लॉन्च सावन के महीने में हुआ है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *