‘योगी नहीं तो यूपी भी नहीं’:राउत ने क्यों की उत्तर प्रदेश के सीएम की तारीफ? कहा- वे हिंदुत्व का बड़ा चेहरा – Sanjay Raut Says, Yogi Ji Is A Face Of Hindutva That Stands At Very Top; If There Is No Yogi, There Is No Up

‘योगी नहीं तो यूपी भी नहीं’:राउत ने क्यों की उत्तर प्रदेश के सीएम की तारीफ? कहा- वे हिंदुत्व का बड़ा चेहरा – Sanjay Raut Says, Yogi Ji Is A Face Of Hindutva That Stands At Very Top; If There Is No Yogi, There Is No Up

Sanjay Raut says, Yogi ji is a face of Hindutva that stands at very top; if there is no Yogi, there is no UP

संजय राउत, सांसद, शिवसेना (यूबीटी)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताया है। अपने तीखे और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले संजय राउत ने सोशल मीडिया पर कहा कि योगी आदित्यनाथ ने खुद को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किया है, तो यह सराहनीय है। वह एक सक्षम व्यक्ति हैं और हम भी योगी जी से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि योगी हिंदुत्व का ऐसा चेहरा हैं जो सबसे शीर्ष पर हैं। यदि योगी नहीं हैं, तो यूपी भी नहीं है। राउत ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुमत हासिल करेगी और चुने गए अधिकांश विधायक उनका समर्थन करेंगे।


 

‘किसी भी पार्टी में हर कोई अपने नेतृत्व से खुश नहीं होता’

राउत ने भाजपा के भीतर असंतोष की खबरों को भी खारिज करते हुए कहा कि मतभेद और असंतोष सभी राजनीतिक दलों में आम बात है। उन्होंने तर्क दिया कि कोई भी राजनीतिक संगठन अपने हर सदस्य से अपने नेतृत्व की संतुष्टि की उम्मीद नहीं कर सकता और अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘क्या मोदी जी की पार्टी में हर कोई उनसे खुश रहता है? क्या अमित शाह जी की पार्टी में हर कोई उनसे खुश रहता है? ऐसा नहीं है’।

संजय राउत ने क्यों दिया ऐसा बयान?

दरअसल, हाल के दिनों में यूपी भाजपा के शीर्ष नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कई बयान सामने आएं हैं। इसमें खुद सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हैं। बीते बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि यूपी चुनाव में भाजपा का कमल सीएम पद का चेहरा होगा। इसके बाद सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के लिए कमल का फूल ही सब कुछ है। कमल के फूल पर तो सभी को चुनाव लड़ना ही है, कौन क्या है ये सबको पता है। सीएम ने आगे कहा – एनडीए में सीटों के बंटवारे और सहयोगी दलों के बीच मतभेद की अटकलों को खारिज किया। कहा कि निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत सभी सहयोगी दल गठबंधन का हिस्सा हैं। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Source link
#यग #नह #त #यप #भ #नहरउत #न #कय #क #उततर #परदश #क #सएम #क #तरफ #कह #व #हदतव #क #बड #चहर #Sanjay #Raut #Yogi #Face #Hindutva #Stands #Top #Yogi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *