योग मन व मस्तिष्क को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम: आकाश – Sagar News

योग मन व मस्तिष्क को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम: आकाश – Sagar News

योग मन व मस्तिष्क को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम: आकाश – Sagar News


सागर| भोपाल में अखिल भारतीय योग शिक्षा महासंघ की ओर से योग चेतना महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से आए योग शिक्षक, योगाचार्य, संत-महात्मा और विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, योगाचार्य अमित दुबे और फिल्म कलाकार अनिरुद्ध दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान राजपूत ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से मानसिक तनाव, अशांति और चिड़चिड़ापन कम होता है तथा व्यक्ति आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यस्त जीवनशैली के वर्तमान दौर में योग की आवश्यकता और बढ़ जाती है, क्योंकि यह शांति, संतुलन और सकारात्मकता का संचार कर दिनचर्या को स्वस्थ व सार्थक बनाने में मदद करता है। कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र शर्मा, राकेश शुक्ला, राजा बाबू सिंह, डॉ. आनंद, राहुल गौर, डॉ. भारती आचार्य और योग गुरु मंगेश त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Source link
#यग #मन #व #मसतषक #क #सकरतमक #दश #दन #क #परभव #मधयम #आकश #Sagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *