रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए इस वर्ष अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा सिटी बस में मुफ्त…और पढ़ें

HighLights
- भोपाल, उज्जैन, रतलाम सहित अन्य मार्गों पर संचालित चार्टर बसों में मिल रही मुफ्त यात्रा की सुविधा
- एआईसीटीएसएल द्वारा संचालित सिटी बस में मुफ्त में यात्रा नहीं कर सकेंगी
- बहनों को आम दिनों की तरह ही पूरा शुल्क देना होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए इस वर्ष अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा संचालित सिटी बस में मुफ्त में यात्रा नहीं कर सकेंगी। बहनों को आम दिनों की तरह ही पूरा शुल्क देना होगा।
वहीं, प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर संचालित चार्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी जा रही है। उक्त सुविधा 27 अगस्त को सुबह छह बजे शुरू हो चुकी है, जो 29 अगस्त की सुबह छह बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाओं को बस का किराया नहीं देना होगा।
दरअसल, पिछले कुछ वर्षाें से रक्षाबंधन के दिन सुबह से रात तक एआईसीटीएसएल बहनों को उपहार स्वरूप शहर में आवागमन के लिए मुफ्त सेवाएं उपलब्ध करवाता आ रहा है, लेकिन वर्ष बजट की कमी होने के कारण मुफ्त सेवाएं नहीं दे रहा है। शहर में चल रही सिटी बसों में बहनों को राखी बांधने के लिए आवागमन करने के लिए आम दिनों की तरह ही किराया चुका होगा।
न ही किराए में कोई छूट दी जा रही है। सभी बहनों को पूरा किराया जाकर ही यात्रा करना होगी। वहीं, इसके विपरीत एआइसीटीएसएल की चार्टर बसों में पहली बार रक्षाबंधन पर लगातार 48 घंटे के लिए इंटरसिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इससे इंदौर से जाने और इंदौर आने वाली बहनों को बड़ी राहत मिली। चार्टर बस द्वारा महिलाओं को मुफ्त यात्रा देकर एक नई मिसाल पेश की है। चार्टर की रोजाना 150 से ज्यादा बसों के फेरे होते हैं, जिससे रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में बहनों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
प्रमुख मार्गों पर मिल रहा लाभ
इन चार्टर बसों से इंदौर से भोपाल, सागर, उज्जैन, खरगोन, धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और ब्यावरा सहित प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर यात्रा करने वाली महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है।
फिलहाल नहीं हुआ है निर्णय
परिवहन विभाग, भोपाल में रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त यात्रा सुविधाएं देने के लिए चर्चा की गई थी। फिलहाल गुरुवार तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। एआइसीटीएसएल को भोपाल से जिस प्रकार से निर्देश दिए जाएंगे उसका पालन किया जाएगा। यदि अनुमति मिलती है तो शुक्रवार सुबह से मुफ्त सेवाएं शुरू कर देंगे। अनुमति नहीं मिलती है तो आम दिनों की तरह पूरा किराया चुकाना होगा। -अर्थ जैन, सीईओ, एआईसीटीएसएल
Source link
#रकषबधन #पर #बहन #क #इदर #शहर #म #नह #मलग #मफत #बस #सव #चकन #हग #पर #करय

