2026 के 7 महीने बीत गए हैं, इस बीच बहुत सी फिल्में थिएटर से लेकर ओटीटी तक आईं. इसमें कुछ रिलीज होते ही छा गईं तो कुछ फिसड्डी साबित हुईं लेकिन इसके एक्टर्स की काफी चर्चा रही. ओटीटी पर भी इस साल कई ऐसी फिल्में और सीरीज आईं जिनकी कहानी लोगों के जहन में इस कदर सेट हो गई कि इसे भुलाया नहीं जा सकता है. वहीं, उनमें कलाकारों के अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया और वो रातों रात स्टार बन गए. दो ने तो अपने अभिनय से लोगों को ऐसा डराया कि उनकी हर जगह चर्चा होने लगी. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
समारा तिजोरी
भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘दलदल’ को इसी साल 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया और इसने कमाल का प्रदर्शन किया. इसमें ना केवल भूमि की एक्टिंग की तारीफ की गई बल्कि बाकी के कलाकारों ने भी लाइमलाइट चुराई. इसी में से एक एक्ट्रेस समारा तिजोरी का नाम भी शामिल है. उनकी परफॉर्मेंस को किलर बताया गया था.
यह भी पढ़ें: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
कश्मीरा परदेसी
नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ग्लोरी’ भी इसी साल आई, जिसमें दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम रोल में थे. इसमें पुलकित सम्राट और दिव्येंदु की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. वहीं, इसमें एक स्पेशल अपीयरेंस एक्ट्रेस कश्मीरा परदेसी की भी रही, जिन्होंने पुलकित सम्राट के साथ रोमांटिक सीन भी दिए और उनकी एक्टिंग और उनके किरदार पर जो सस्पेंस था वो कमाल का था. इसमें उन्होंने सारी लाइमलाइट चुरा ही ली थी. कश्मीरा हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगु में भी काम कर चुकी हैं.
रमनदीप यादव-आकाश मखीजा
2026 को ओटीटी पर मोस्ट पॉपुलर कैरेक्टर अगर कोई रहा तो वो था रज्जो और बाबू का. 1970s के रंगा बिल्ला केस पर आधारित वेब शो ‘राख’ में रमनदीप यादव और आकाश मखीजा ने रज्जो और बाबू की भूमिका निभाई. इस वेब शो ने दो शैतानों का परछाई को दिखाया था. प्राइम वीडियो की इस सीरीज में आकाश और रमनदीप ने जो काम किया और एक्टिंग की वो काबिल-ए-तारीफ है. दोनों इतना दमदार रोल प्ले किया कि ये लोगों के जहन में उतर गया. यहां तक कि आकाश ने साझा किया था कि उनकी वाइफ तक रियल लाइफ में उनसे डरने लगी थीं, जिसकी वजह से उन्हें बेडरूम के बाहर सोना पड़ता था.
यह भी पढ़ें: ‘मैं 20 साल का था…’, जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सिद्धार्थ शॉ
जियो हॉटस्टार की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘चिरैया’ आपको याद होगी. इसमें दिव्या दत्ता ने लीड रोल प्ले किया है. सीरीज में जो दिखाया गया था वो कमाल था. इस सीरीज का प्लॉट मैरिटल रेप था. इसमें एक्टर सिद्धार्थ शॉ ने लीड रोल प्ले किया था और अपने किरदार के जरिए मैसेज दिया था कि एक अच्छे लड़के में भी बुराई हो सकती है. इस सीरीज में सिद्धार्थ की उनके काम के लिए काफी तारीफ की गई थी.
युद्धवीर अहलावत
‘युद्धवीर अहलावत’ को नेटफ्लिक्स के शो ‘कर्तव्य’ के लिए जाना जाता है. इसमें सैफ अली खान जैसे कलाकार ने लीड रोल प्ले किया था. ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज थी, जिसमें सैफ ने अपने काम के लिए तारीफें तो बटोरी साथ ही एक किरदार हरपाल का भी था, जिसने 15 साल के लड़के का रोल प्ले किया था. लेकिन उस कलाकार की असर उम्र 30 से ज्यादा थी. उनका असली नाम युद्धवीर अहलावत है. हरपाल के लिए उन्हें काफी पसंद किया गया और उन्होंने काफी नाम कमाया.

प्रसन्ना बिष्ट
जियो हॉटस्टार की सीरीज ‘चिरैया’ में प्रसन्ना बिष्ट ने लीड रोल प्ले किया था. वो इसमें विक्टिम बनी थीं. इसमें उनकी सादगी और अभिनय ने उनके किरदार में जान फूंक दी थी. वो एक्टिंग में 3 महीने की इंजीनियरिंग छोड़कर आई थीं. वो उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं. ‘चिरैया’ में उन्होंने जो काम किया था वो काबिल ए तारीफ था.
Source link
#रजजबब #समत #क #व #एकटरस #जनह #ओटट #न #बन #दय #रतरत #सटर #द #न #त #खब #कमय #नम



