रणजी ट्रॉफी:असम के खिलाफ पहला मैच क्यों नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? दूसरे मुकाबले में उतरने की उम्मीद – Shubman Gill To Miss Punjab’s Ranji Trophy Opener Against Assam, May Play Second Match
“_id”:”6aca7031d0348f1bc109177c”,”slug”:”shubman-gill-to-miss-punjab-s-ranji-trophy-opener-against-assam-may-play-second-match-2026-10-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रणजी ट्रॉफी: असम के खिलाफ पहला मैच क्यों नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? दूसरे मुकाबले में उतरने की उम्मीद”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल असम के खिलाफ पंजाब का रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। हालांकि, 18 अक्तूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले में उनके खेलने की संभावना है।
शुभमन गिल – फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी का शुरुआती मुकाबला नहीं खेलेंगे। पंजाब को न्यू चंडीगढ़ में असम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। हालांकि, गिल के 18 अक्तूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले में खेलने की संभावना है। असम के खिलाफ मुकाबले में पंजाब की कप्तानी भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन करेंगे। गिल के शुरुआती मैच से बाहर रहने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।