रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ की कहानी उड़ाएगी होश, मलयालम सिनेमा की एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल, Bollywood Hindi News


रणवीर सिंह ने धुरंधर से धमाका करने के बाद अब अपनी अगली फिल्म प्रलय की शूटिंग शुरू कर दी है। क्या आप इस फिल्म की कहानी के बारे में जानते हैं? जानिए क्या है इस फिल्म का प्लॉट और कौन हॉग डायरेक्टर।

dhurandhar ranveer singh

फिल्म प्रलय की कहानी

प्रलय की कहानी की बात करें तो ये एक सर्वाइवल बेस्ड फिल्म है जिसमें दुनिया खत्म होने के बारे में बताया जाएगा। फिल्म जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरी होने वाली है। प्रलय की कहानी दुनिया खत्म होने वाली स्थिति के बारे में है। फिल्म में एक ऐसी स्थिति दिखाई जाएगी जिसमें ये तय करना होगा कि क्या चीज सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। धीरे-धीरे दुनिया खत्म हो रही है तो ऐसे वक्त में किन चीजों को बचाया जाना जरूरी है। सर्वाइव कैसे किया जाएगा। एक्शन के साथ इंसानी इमोशन के बारे में बात करने वाली है। दुनिया का खत्म होने का खतरा कैसा होगा ये इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर से बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे। उनका किरदार हमजा खूब पसंद किया गया। अब ऑडियंस एक्टर को उनके नए प्रोजेक्ट में देखना चाहती है। लंबे समय से उनकी आने वाली फिल्म प्रलय चर्चाओं में बनी हुई है। अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ गई है। एक्टर ने आज से अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की कास्ट, क्रू और कहानी के बारे में भी ताजा अपडेट है। जानिए क्या होगी फिल्म प्रलय की कहानी और कैसा होगा रणवीर का किरदार।
फिल्म प्रलय की कास्ट और क्रू

रणवीर सिंह ने आज अपनी अगली बड़ी फिल्म प्रलय की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। ये वही जय मेहता हैं जिन्होंने पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ को हंसल मेहता के साथ को-डायरेक्ट की थी। फिल्म को अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी और मां कसम फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आने वाली हैं।

प्रलय की शूटिंग लोकेशन

रणवीर की फिल्म प्रलय की शूटिंग मुंबई और आसपास की लोकेशन असली लोकेशन पर की जाएगी। कुछ ऐसे सीन क्रिएट किए जाएंगे जो वास्तविता के साथ जुड़े हो और ऑडियंस को असली स्थिति का एहसास दे पाएं। फिल्म में प्रलय जैसी स्थिति और बड़े सीन दिखाए जाएंगे जो इसे और ज्यादा खास बनाएंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है।

प्रलय की रिलीज डेट

रिपोर्ट की मानें तो रणवीर अगले दो महीनों तक इस फिल्म को शूट करेंगे। दीवाली के आसपास एक्टर पैटरनिटी लीव पर जा सकते हैं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दीपिका इस नवंबर अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में रणवीर पत्नी को सपोर्ट करने के लिए एक लंबी छुट्टी पर रहेंगे और अगले साल 2027 में ही अपने प्रलय की शूटिंग दोबारा से शुरू करेंगे। फिल्म अगले साल थिएटर में दस्तक दे सकती है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *