
रतलाम. किसानों को समय पर खाद सुचारू रूप से मिल सके, इसके लिए शासन ने ई-विकास प्रणाली ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था शुरू की हैं। इसके अन्तर्गत अब तक जिले के 31 हजार से अधिक किसान खाद प्राप्त कर चुके हैं। जिन 1025 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री (एग्रीस्टेक) नहीं बनी थी, उनके प्रकरणों का भी निराकरण कर खाद उपलब्ध कराया है।
जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण है, वितरण सुचारु रूप से जारी है। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार ई-विकास प्रणाली (ई-टोकन) के माध्यम से खाद वितरण किया जा रहा है। इस प्रणाली से अब तक 31 हजार 869 किसानों को उर्वरक वितरित किया है। उप संचालक कृषि आर के सिंह ने बताया कि 1 अप्रेल से प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, विपणन संघ के वितरण केंद्रों, एमपी एग्रो गोदाम और निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया है।
Source link
#रतलम #क #हजर #कसन #न #उठय #खद #Token #Fertilizer #Distribution #News


