रतलाम में पुलिसकर्मी की करंट लगने से मौत:  कूलर में पानी भरते समय घर में लगा करंट; बेसुध होकर गिरे, फिर नहीं उठे – Ratlam News

रतलाम के अरिहंत परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मी अब्दुल हुसैन पठान की मंगलवार रात करंट लगने से मौत हो गई। अब्दुल हुसैन घर में कूलर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लगा। जिससे वह बेसुध हो गए, परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा रात करीब 8.30 बजे का है। जानकारी सामने आई है कि पुलिसकर्मी चलते कुलर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लगा। अब्दुल हुसैन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक थे। एसपी ऑफिस में डिस्ट्रिक क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो शाखा (DCRB) में पदस्थ थे। अस्पताल से शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कल (बुधवार) सुबह पीएम होगा। प्रधान आरक्षक के घर में पत्नी, दो बड़ी बेटी व एक बेटा है। घटनाक्रम के बाद परिवार अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। अधिकारी पहुंचे घर
सूचना मिलने पर रात में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया समेत अन्य पुलिसकर्मी पहले अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मृतक पुलिसकर्मी के घर घटनास्थल का मौका मुआयना करने भी पहुंचे।

Source link
#रतलम #म #पलसकरम #क #करट #लगन #स #मत #कलर #म #पन #भरत #समय #घर #म #लग #करट #बसध #हकर #गर #फर #नह #उठ #Ratlam #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *