दीपावली के दिन पत्नी वर्षा की हत्या करने के बाद पवन सोनी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। राजफाश हुआ है कि इंदौर जिले के राऊ कस्बा की साईं विहार कालोनी निवासी इस दंपती के बीच फैजान उर्फ रेहान आ गया था।

HighLights
- साईं विहार कॉलोनी में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या
- 18 घंटे की रिकॉर्डिंग में बेटी को बेचने व मारने की साजिश का खुलासा
- बच्चों को गार्डन भेजकर दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दीपावली के दिन पत्नी वर्षा की हत्या करने के बाद पवन सोनी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। राजफाश हुआ है कि इंदौर जिले के राऊ कस्बा की साईं विहार कालोनी निवासी इस दंपती के बीच फैजान उर्फ रेहान आ गया था। वह दो बच्चों की मां वर्षा को पति से अलग होने के लिए बहला-फुसला रहा था।
पवन ने यह खौफनाक कदम तब उठाया, जब उसने पत्नी और फैजान की वह रिकॉर्डिंग सुनी, जिसमें वे दोनों उसकी सात वर्षीय बेटी को बेचने और 15 वर्षीय बेटे को उसके सहित मारने की बातचीत कर रहे थे। फैजान, वर्षा संग ऐसा कोई कदम उठा पाता, उससे पहले ही पवन ने पत्नी को रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया।
18 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग में खुला खौफनाक षड्यंत्र
पवन-वर्षा के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी कि पिता ने मां और फैजान के बीच बातचीत की 18 घंटे की रिकॉर्डिंग की थी, जिसे उन्होंने अपने कमरे में लगाए वॉइस रिकॉर्डर से रिकॉर्ड किया था। इसके माध्यम से सामने आ गया कि वर्षा को फैजान अपने जाल में पूरी तरह से फंसा चुका था।
वह उसे पति, बच्चों को ठिकाने लगाकर घर से भागने के लिए बरगला रहा था। इसे सुनकर पवन पूरी तरह से टूट गया था। वारदात से पहले उसने दोनों बच्चों को गार्डन में भेज दिया था। शाम करीब चार बजे घर लौटे बच्चों ने मां का शव कमरे में और पिता को फंदे पर लटका देखा। वर्षा की गर्दन पर जंजीर लिपटी थी और शरीर में चाकू घुसा था।
पराठे की दुकान चलाने के दौरान हुई थी फैजान से पहचान
पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय पवन मूलतः रीवा का रहने वाला था। करीब 18 साल पहले उसने वर्षा के साथ लव मैरिज की थी। एक साल से पति-पत्नी इंदौर में पराठे की दुकान चला रहे थे। इसी दौरान वर्षा की फैजान से पहचान हुई। उसने विवाहित होने के बाद भी वर्षा को अपने झांसे में फंसा लिया। पांच महीने पहले पवन ने दोनों को बात करते देखा। उसके बाद से वह उसे लगातार समझा रहा था।
यह भी पढ़ें- पहली दीवाली बनी आखिरी… घर जा रहे नवदंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी
Source link
#रऊ #मरडर #कस #फजन #सग #बचच #क #नपटन #चहत #थ #वरष #ऑडय #सन #पत #न #पतन #क #मर #खद #द #जन


