![]()
इंदौर के राऊ इलाके में एक युवक के साथ हिंदू युवती के रहने की सूचना पर शनिवार रात हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों को अपने साथ थाने ले जाया गया। कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से चर्चा की। एहतियातन पुलिस ने युवक को रात में थाने में बैठा लिया। मामला कमला नगर क्षेत्र का है। यहां सूफियान उर्फ सैफी अली, निवासी सदर बाजार, एक हिंदू युवती के साथ इकबाल खान के मकान में रह रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के राम दागी और हिंदू जागरण मंच के रोहित पटेल कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद युवक सूफियान को लेकर राऊ थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बाणगंगा में संचालित करता था सैलून बताया जा रहा है कि सूफियान पहले बाणगंगा क्षेत्र में सैलून संचालित करता था। वहीं उसकी युवती से पहचान हुई थी। बाद में वह युवती को साथ लेकर राऊ के श्रमिक क्षेत्र में सैलून चला रहा था और इकबाल खान के मकान में रह रहा था। बताया गया कि मकान मालिक इकबाल ने भी दोनों के बारे में थाने को कोई सूचना नहीं दी थी। हिंदू संगठनों का आरोप है कि युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, हालांकि उसकी पहचान सामने नहीं आई है। राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के अनुसार, युवक के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#रऊ #म #हद #यवत #क #सथ #रह #रह #थ #यवक #हद #सगठन #क #करयकरत #दन #क #थन #ल #गए #पलस #न #यवक #क #थन #म #बठय #Indore #News


