राजगढ़ में खाद की किल्लत किसान परेशान,घंटों लाइन में रहे:  फिर भी नहीं कई लोगों को मिली खाद; बोले-10 बीघा पर केवल 2 बोरी दे रहे – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में खाद की किल्लत किसान परेशान,घंटों लाइन में रहे: फिर भी नहीं कई लोगों को मिली खाद; बोले-10 बीघा पर केवल 2 बोरी दे रहे – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में खाद की किल्लत किसान परेशान,घंटों लाइन में रहे:  फिर भी नहीं कई लोगों को मिली खाद; बोले-10 बीघा पर केवल 2 बोरी दे रहे – rajgarh (MP) News


राजगढ़ के खिलचीपुर में खाद लेने पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सोमवारिया स्थित सरकारी खाद की दुकान के बाहर गुरुवार सुबह से किसानों की भीड़ लगी रही। अपनी बारी के लिए किसानों ने जमीन पर आधार कार्ड और पट्टे की फोटोकॉपी रख दीं। हवा से कागज उड़ न जाएं, इसलिए उन पर पत्थर रख दिए। इसके बाद भी कई किसानों के खाद नहीं मिला। कई किसानों ने बताया कि उन्हें 10 बीघा जमीन के लिए केवल 2 बोरी खाद दिया गया। चांदपुरा से आए किसान प्रकाश वर्मा ने बताया कि वे सुबह 6 बजे से खाद लेने के लिए बैठे हैं। अपनी बारी की लाइन किया। भूखे-प्यासे इंतजार घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि, एक बीघा पर एक कट्ठा खाद दी जा रही है। इतना कम खाद मिलने से खेती की जरूरत पूरी करना मुश्किल होगा। 10 बीघा जमीन, केवल दो बोरी खाद मिला पूरा सेवनी से पहुंचे किसान प्रभुलाल तंवर ने बताया कि उनके पास 10 बीघा जमीन है। उन्हें दो बोरी खाद दी गई। उन्होंने बताया कि 20 बीघा वाले किसान को तीन बोरी खाद देने की बात कही जा रही है। इतनी कम मात्रा में खाद मिलने से फसल की जरूरत कैसे पूरी होगी। दस्तावेजों को लेकर किसानों की परेशानी लिंबोदा गांव के किसान तरवर ने बताया कि पहले उन्हें आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाने को कहा गया था। जब वे पट्टे की फोटोकॉपी लेकर पहुंचे, तो अब मूल पट्टा मांगा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दस्तावेजों के लिए किसानों को बार-बार परेशान किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि वेयर हाउस पर पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। लंबे समय तक लाइन में रहने के दौरान इससे परेशानी बढ़ रही है। किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और वितरण प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने वेयर हाउस पर पानी सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।

Source link
#रजगढ #म #खद #क #कललत #कसन #परशनघट #लइन #म #रह #फर #भ #नह #कई #लग #क #मल #खद #बल10 #बघ #पर #कवल #बर #द #रह #rajgarh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *