घायलों को इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों ने बताया कि हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। बस करीब एक घंटे तक जलती रही और इसी दौरान स्थानीय लोगों ने आग और धुएं के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बस में सिगरेट के पैकेट होने का दावा
स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे हुए थे। उनका मानना है कि इसी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
अब तक 9 घायलों की पहचान
एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि अब तक घायलों में से केवल 9 लोगों की पहचान हो सकी है। अन्य यात्रियों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
अशोक गहलोत ने जताया दुख
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क हादसे पर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि दौसा जिले में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है। हादसे में मारे गए लोगों के स्वजन के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
गंभीर घायल
1. याचिका (7) पुत्री दीपक तंवर, निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
2. नेहा (26) निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
3. दिशा (19) पुत्री संजय, निवासी नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
4. सुवानंद (25) पुत्र राजेश, निवासी सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
5. प्रदीप (26) पुत्र नरेंद्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
6. महक (22) पुत्री महेश, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
7.योगानी (21) पुत्री सेलेन्द्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
8. जितेंद्र पांडे (45) निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी
9. अभिनव पांडे (13) पुत्र जितेंद्र, निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी
10. विशुलाल (65) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी भिलसेड़ी, (मध्य प्रदेश)
11. शिखा (31) निवासी नीम का थाना, सीकर
12. चंद्रप्रकाश (66) पुत्र हीरालाल, निवासी डबरा (मध्य प्रदेश)
13. दिव्या (25) पुत्री दीपक, निवासी बडवाह (मध्य प्रदेश)
चार लोग लापता
1. निर्मला पत्नी चंद्रप्रकाश निवासी इंदौर
2. प्रियंका (33) पत्नी जितेंद्र पांडे निवासी बड़वाह (मध्य प्रदेश)
3. भूमि (20) भोर पुत्री भारत भोर निवासी बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
4. दीपू (60) पुत्र नरवत सिंह निवासी रामपुरा कला, सीहोर (मध्यप्रदेश)
कबीरधाम में स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई बस खेत में पलटी, 60 यात्री थे सवार, पांच घायल
Source link
#रजसथन #क #दस #म #भषण #हदस #इदर #क #पच #यतर #जद #जल #टरक #स #टकरन #क #बद #बस #म #लग #आग



