राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर दी बड़ी अपडेट, बताया किस बारे में होगी फिल्म की कहानी? फ्रेंचाइजी पर कही ये बात – Ss Rajamouli Confirms Varanasi Will Be Standalone Film Not A Franchise Reveals What To Expect From Movie

राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर दी बड़ी अपडेट, बताया किस बारे में होगी फिल्म की कहानी? फ्रेंचाइजी पर कही ये बात – Ss Rajamouli Confirms Varanasi Will Be Standalone Film Not A Franchise Reveals What To Expect From Movie


एसएस राजामौली अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। भले ही यह फिल्म अगले साल रिलीज होनी है, लेकिन घोषणा के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच राजामौली शूटिंग से ब्रेक लेकर फ्रांस में हुए एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे, जहां उनकी फिल्में ‘आरआरआर’ और ‘ईगा’ दिखाई गईं। इसी दौरान राजामौली ने एक मास्टरक्लास में अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बात की और कन्फर्म किया कि ‘बाहुबली’ के उलट, यह फिल्म किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं, बल्कि एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी।


फ्रेंचाइजी फिल्म नहीं होगी ‘वाराणसी’


बातचीत के दौरान राजामौली ने बताया कि दर्शक ‘वाराणसी’ से क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप अंटार्कटिका की ठंड और बर्फ का अनुभव करेंगे। रामायण के देवता, प्राकृतिक आपदाएं और शानदार तत्व यही सब अनुभव आपको मिलेगा, लेकिन इन सबके केंद्र में पिता और पुत्र की भावनाएं हैं। यही सब मिलकर आपके लिए ‘वाराणसी’ बनाते हैं। जब पूछा गया कि यह प्रोजेक्ट एक ही फिल्म होगी या फ्रैंचाइजी तो राजामौली ने जवाब दिया कि यह एक फिल्म है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *