![]()
इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मामले में जमानत पर बाहर चल रही आरोपी व राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी के अदालती सुनवाइयों में शामिल न होने पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सवाल खड़े किए हैं। विपिन रघुवंशी का कहना है कि सोनम कहा है ये किसी को नहीं पता, उन्हें ये जानकारी मिली है कि सोनम कोर्ट में सुनवाई में भी नहीं आ रही है। उन्होंने फिर सोनम से परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने इस पूरे मामले की नए सिरे से सीबीआई जांच कराने की मांग की है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम रघुवंशी को जमानत मिली थी तब कहा गया था कि सोनम को कोर्ट में हाजरी देना पड़ेगी। कोर्ट में बुलाया जाएगा तो उसे आना पड़ेगा। मेरी देखी-सुनी दोनों चीजें है कि किसी आरोपी को जमानत दी जाती है जब उसकी तारीख लगती है तो उसे कोर्ट में आना पड़ता है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसकी जमानत खारीज करने के लिए हाईकोर्ट में लगाया गया है। इसके बाद भी 10 से 11 बार तारीख मिल चुकी है। विपिन ने सवाल उठाया है कि सोनम के वकील तारीख पर तारीख क्यों बढ़ा रहे है। सोनम जब तक बाहर है हमारे परिवार को खतरा है। मामले की हो सीबीआई जांच उन्होंने कहा कि सोनम शिलांग में है या नेपाल चली गई है। वह कहा है कि वह किसी को नहीं पता। जब उसने मेरे भाई राजा का मर्डर किया था और पुलिस ने जब उसे पकड़ा था तब उसने कबूल किया था कि वह राजा की हत्या करने के बाद नेपाल भागने वाली थी, लेकिन वह बीच में ही पकड़ा गई। इधर, विपिन ने मामले में दोबारा सीबीआई जांच की मांग की है।
www.bhaskar.com
#रज #रघवश #हतयकड #सनम #क #अदलत #सनवई #म #शमल #न #हन #पर #वपन #न #उठए #सवल #सबआई #जच #क #मग #Indore #News


