राज्यसभा चुनाव: तीसरा कैंडिडेट उतारने की तैयारी में BJP:  CM ने विधायकों को भोपाल में रोका; कांग्रेस MLA बोले- गद्दारी करने वाला बाप की औलाद नहीं – Bhopal News

राज्यसभा चुनाव: तीसरा कैंडिडेट उतारने की तैयारी में BJP: CM ने विधायकों को भोपाल में रोका; कांग्रेस MLA बोले- गद्दारी करने वाला बाप की औलाद नहीं – Bhopal News

भाजपा के दो उम्मीदवारों ने शनिवार को नामांकन भर दिए। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नामांकन करेगी।

राज्यसभा के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 8 जून है। इस बीच भाजपा तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों के तौर पर दो नेताओं के दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। इसी बीच शनिवार रात मुख्यमंत्री निवास में हुई भाजपा

.

माना जा रहा है कि नामांकन के अंतिम दिन तक राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायक जीतू जिराती और विनोद गोटिया में से किसी एक को तीसरी सीट पर मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि भाजपा ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पार्टी पहले ही अपने दो उम्मीदवारों तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल का नामांकन दाखिल करा चुकी है।

राज्यसभा चुनाव: तीसरा कैंडिडेट उतारने की तैयारी में BJP:  CM ने विधायकों को भोपाल में रोका; कांग्रेस MLA बोले- गद्दारी करने वाला बाप की औलाद नहीं – Bhopal News

भाजपा के दो कैंडिडेट ने शनिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकर भर दिया।

इस बीच श्योपुर विधायक बाबू जंडेल के बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया। विधायक दल की बैठक के बाद उन्होंने कहा, बीजेपी को कांग्रेस की चुनौती है। हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमारे ग्वालियर-चंबल संभाग के जितने भी विधायक हैं वह पूरी तरह से साथ हैं।

कोई घबराने की जरूरत नहीं है। बीजेपी को हमारा चैलेंज है। कांग्रेस के जांबाज विधायक हमारी बहन मीनाक्षी नटराजन को जिताएंगे। जो विधायक गद्दारी करेगा वह अपने बाप का भी नहीं है वह वर्ण शंकर औलाद है।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि सारे विधायकों का मीनाक्षी को समर्थन हैं।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि सारे विधायकों का मीनाक्षी को समर्थन हैं।

सीएम हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार रात हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री अजय जामवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में सभी विधायकों से कहा गया कि वे 8 जून तक भोपाल में ही रहें।

नामांकन के बाद विक्ट्री साइन दिखाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य नेता।

नामांकन के बाद विक्ट्री साइन दिखाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य नेता।

मीनाक्षी नटराजन को 62 कांग्रेस विधायकों का समर्थन

उधर, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई। बैठक में मौजूद 59 विधायकों ने हाथ उठाकर राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन का भरोसा जताया। कांग्रेस का दावा है कि उसके 64 में से 62 विधायक साथ हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ऑनलाइन बैठक से जुड़े।

राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि भाजपा के दावों की हकीकत नामांकन प्रक्रिया में सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई है और पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बेटे जयवर्धन के साथ मीनाक्षी नटराजन से मिलने पहुंचे।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बेटे जयवर्धन के साथ मीनाक्षी नटराजन से मिलने पहुंचे।

तीसरी सीट का पूरा गणित

  • विधानसभा में प्रभावी विधायक : 228
  • राज्यसभा की 3 सीटों के लिए जीत का आंकड़ा : 58 वोट
  • भाजपा विधायक : 164
  • कांग्रेस विधायक : 64(विजयपुर विधायक मतदान नहीं करेंगे)
  • बीएपी : 1 विधायक

भाजपा के पास कितने वोट?

  • 2 सीटें जीतने के लिए भाजपा को चाहिए 116 वोट
  • 164 में से 116 वोट देने के बाद बचेंगे 48 वोट
  • तीसरी सीट जीतने के लिए चाहिए 58 वोट(यानी भाजपा को चाहिए 10 अतिरिक्त वोट)

कांग्रेस के पास कितने वोट?

  • कांग्रेस के प्रभावी वोट 63(बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की स्थिति स्पष्ट नहीं)
  • बीएपी का समर्थन मिला तो कुल 64 वोट(जीत के लिए जरूरी 58 वोट से 6 ज्यादा)

तीसरी सीट कैसे जीतेगी भाजपा?

  • भाजपा के 48 वोट + 10 अतिरिक्त वोट = 58
  • यानी कम से कम 10 विधायकों की क्रॉस वोटिंग या विपक्षी खेमे से उतना ही अतिरिक्त समर्थन चाहिए।

किस नेता ने क्या किए दावे

पटवारी बोले- मीनाक्षी “5 लाख परसेंट” राज्यसभा जाएंगी

बैठक के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और मीनाक्षी नटराजन “5 लाख परसेंट” राज्यसभा जाएंगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं।

कमलनाथ बोले- हम सब की प्रतिष्ठा का चुनाव

कांग्रेस विधायक दल की बैठक को कमलनाथ ने वर्चुअल जुड़कर संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी के सिंबल का ध्यान रखना है, यह समझिए कि कमलनाथ दिग्विजय सिंह हम सब यह चुनाव लड़ रहे हैं। यह हम सब की प्रतिष्ठा का चुनाव है।

बीजेपी विधायक बोले- कमलनाथ और कई कांग्रेसियों ने बधाई तक नहीं दी

सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा- मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस और राहुल गांधी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर जबरन थोप दिया। कमलनाथ जी और कई नेता बधाई नहीं दे रहे। दिग्विजय सिंह पहले उनकी प्रशंसा करते थे, टंच माल कह चुके हैं लेकिन आज तक उन्होंने भी ढ़ंग से शायद बधाई नहीं दी।

बीजेपी के राज्यसभा कैंडिडेट्स की प्रोफाइल

————– यह खबर भी पढ़ें

कांग्रेस बोली- मीनाक्षी नटराजन ‘5 लाख परसेंट राज्यसभा जाएंगी’

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा ने अपने दोनों उम्मीदवारों रजनीश अग्रवाल और तरुण चु्ग के साथ नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस ने कहा कि 5 लाख परसेंट मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

www.bhaskar.com
#रजयसभ #चनव #तसर #कडडट #उतरन #क #तयर #म #BJP #न #वधयक #क #भपल #म #रक #कगरस #MLA #बल #गददर #करन #वल #बप #क #औलद #नह #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *