राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव मंगलवार को, इंदौर के 10537 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव मंगलवार को, इंदौर के 10537 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मतदान के लिए इंदौर जिला कोर्ट में तैयारी पूरी हो गई है। कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर में मतदान के लिए मुख्य मतदान अधिकारी बनाए गए एडीजे आलोक …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 09:14:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 09:22:54 PM (IST)

राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव मंगलवार को, इंदौर के 10537 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
इंदौर जिला एवं सत्र न्‍यायालय परिसर।

HighLights

  1. जिला कोर्ट में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा यह मतदान।
  2. इंदौर के 10537 अधिवक्ता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग।
  3. चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राज्य अधिवक्ता परिषद के पांच वर्ष में एक बार होने वाले चुनाव मंगलवार 12 मई को होंगे। मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रदेश के 87 हजार से ज्यादा अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें इंदौर के 10537 वकील भी शामिल हैं।

ये सभी राज्य अधिवक्ता परिषद के 23 सदस्यों का चुनाव करेंगे। परिषद में 25 सदस्य होते हैं, लेकिन चुनाव सिर्फ 23 पदों के लिए होगा। दो सदस्य मनोनित किए जाएंगे।

मतदान के लिए इंदौर जिला कोर्ट में तैयारी पूरी हो गई है। कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर में मतदान के लिए मुख्य मतदान अधिकारी बनाए गए एडीजे आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मतदान को देखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।

शाम 5 बजे मतदान केंद्र में उपस्थित मतदाता मतदान कर सकेंगे। इस चुनाव में कुल 121 प्रत्याशी हैं जिनका सबका (पुरूष और महिला प्रत्याशी ) एक ही मतपत्र होगा। मतदाताओं को 23 प्रत्याशियों को वरीयता के आधार पर एक से 23 तक नंबर देना होंगे।

एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए 12 मई को वोटिंग, प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर किया जमकर प्रचार

इंदौर से ये प्रत्याशी हैं मैदान में

इस चुनाव में इंदौर से 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राज्य अधिवक्ता परिषद की वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य सुनील गुप्ता, हितोषी जय हार्डिया, विवेकसिंह, नरेंद्र कुमार जैन एवं खिलाड़ीलाल गनगौरे के अलावा सुरेंद्र कुमार वर्मा, निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, विनोद द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा, सीपी पुरोहित, राजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल यादव, शेख अलीम आदि के नाम शामिल हैं।

प्रत्याशी करते रहे प्रचार

मतदान के एक दिन पहले सोमवार शाम तक सभी प्रत्याशी जिला कोर्ट और हाई कोर्ट में वकीलों से मुलाकात कर उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे।

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव 25 जून को

  • इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 25 जून को होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल मिश्रा ने इसकी घोषणा कर दी।
  • सोमवार को इंदौर अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी ने अंतिम मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी।
  • अभिभाषक संघ अध्यक्ष एलएल यादव ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 5387 सदस्यों के नाम शामिल हैं।
  • जिन अभिभाषकों की सदस्यता को छह माह से अधिक समय हो गया है उन्हें मतदान का अधिकार रहेगा।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।
  • इधर चुनाव की तिथि घोषित होते ही संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है।

Source link
#रजय #अधवकत #परषद #क #चनव #मगलवर #क #इदर #क #अधवकत #करग #मतधकर #क #परयग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *