राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: इंदौर के मतों की गणना जारी, रोचक हुआ चुनावी मुकाबला

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: इंदौर के मतों की गणना जारी, रोचक हुआ चुनावी मुकाबला

राज्य अधिवक्ता परिषद के पांच वर्षीय चुनाव की मतगणना जारी है। सोमवार को इंदौर की तीन और पेटियों के मत गिने गए। इसे मिलाकर अब तक इंदौर की छह पेटियां गिन…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 08:31:11 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 08:31:11 AM (IST)

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: इंदौर के मतों की गणना जारी, रोचक हुआ चुनावी मुकाबला
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. राज्य अधिवक्ता परिषद के पांच वर्षीय चुनाव की मतगणना जारी है
  2. सोमवार को इंदौर की तीन और पेटियों के मत गिने गए
  3. चार पेटियों के मत अब भी गिनना बाकी हैं, मतगणना मंगलवार को भी जारी रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राज्य अधिवक्ता परिषद के पांच वर्षीय चुनाव की मतगणना जारी है। सोमवार को इंदौर की तीन और पेटियों के मत गिने गए। इसे मिलाकर अब तक इंदौर की छह पेटियां गिनी जा चुकी हैं। चार पेटियों के मत अब भी गिनना बाकी हैं। मतगणना मंगलवार को भी जारी रहेगी।

सोमवार को हुई इंदौर के मतों की गिनती के बाद चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है

सोमवार को हुई इंदौर के मतों की गिनती के बाद चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। इंदौर के राकेश भदौरिया प्रदेश में पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें अब तक 1687 मत मिल चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एसके पालो के मुताबिक इंदौर की दस पेटियों में से छह मतपेटियों की गणना पूरी हो चुकी है। पूरी प्रक्रिया अभ्यर्थियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है।

चुनाव में महिला प्रत्याशियों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है

सोमवार को हुई मतगणना के बाद राकेश भदौरिया के साथ-साथ विवेक सिंह, जय हार्डिया, नरेन्द्र कुमार जैन एक हजार मत पाने वाले प्रत्याशियों में शामिल हो गए हैं। चुनाव में महिला प्रत्याशियों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव 12 मई को हुए थे।

चुनाव के बाद पूरे प्रदेश से मतपेटियां जबलपुर भेज दी गई थी

चुनाव के बाद पूरे प्रदेश से मतपेटियां जबलपुर भेज दी गई थी। मतगणना 16 जून से लगातार चल रही है। अब तक कुल 27,023 मतों की गणना हो चुकी है। इनमें 26,011 मतपत्र वैध पाए गए हैं, जबकि 1,012 मतपत्र नियमों के विपरीत होने के कारण निरस्त किए गए हैं। मतगणना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक चरण की अद्यतन जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Source link
#रजय #अधवकत #परषद #चनव #इदर #क #मत #क #गणन #जर #रचक #हआ #चनव #मकबल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *