राज्य अधिवक्ता परिषद के 12 मई को हुए चुनाव की मतगणना जारी है। शुक्रवार को इंदौर के मतों की गिनती हुई। इंदौर में करीब 6500 वकीलों ने इस चुनाव में मतदान…और पढ़ें

HighLights
- राज्य अधिवक्ता परिषद के 12 मई को हुए चुनाव की मतगणना जारी है
- शुक्रवार को इंदौर के मतों की गिनती की गई
- इंदौर में करीब 6500 वकीलों ने इस चुनाव में मतदान किया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राज्य अधिवक्ता परिषद के 12 मई को हुए चुनाव की मतगणना जारी है। शुक्रवार को इंदौर के मतों की गिनती हुई। इंदौर में करीब 6500 वकीलों ने इस चुनाव में मतदान किया था। इनमें से अब तक 2486 मतों की गिनती हो चुकी है। इनमें से 106 मत निरस्त हुए हैं।
राकेश भदौरिया को इंदौर के मतों में से अब तक 382 मत मिल चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें अब तक मिले कुल मतों की संख्या 1636 पहुंच गई है और वे प्रदेश में पहले स्थान पर बने हुए हैं। इंदौर के मतों में से जय हार्डिया को 382 मत मिले हैं। इंदौर के 3900 से ज्यादा मतों की गिनती अब भी बाकी है।
राज्य अधिवक्ता परिषद कार्यकारिणी के 25 सदस्यों में से इस बार सात पद महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। इन सात पदों में से चुनाव सिर्फ पांच पदों के लिए हुआ है। इस तरह पुरुष प्रत्याशियों के लिए इस बार सिर्फ 18 पद हैं। चुनाव में पूरे प्रदेश से 121 प्रत्याशी मैदान में हैं। 12 मई को मतदान के बाद पूरे प्रदेश से मतपेटियां जबलपुर भेज दी गई थीं। मतगणना भी वहीं चल रही है।
अब तक की मतगणना में बढ़त बनाए हुए हैं यह
अब तक की मतगणना में राकेश सिंह भदौरिया, गौरव मिश्रा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, डा. विजय कुमार चौधरी और दिनेश कुमार शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं। महिला प्रत्याशियों में प्रतीका पाठक, अब्बू पटेल, राजकुमारी शर्मा, गायत्री सुर्वे और रश्मि ऋतु जैन आगे चल रही हैं। महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी चुनाव का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है।
Source link
#रजय #अधवकत #परषद #चनव #इदर #क #मत #क #गनत #शर #तन #पटय #स #नकल #मत #हए #नरसत

