रातभर महिला के सिरहाने सोता रहा 12 फीट लंबा अजगर, सुबह आंख खुली तो उड़ गए होश, ऐसे बची जान

रातभर महिला के सिरहाने सोता रहा 12 फीट लंबा अजगर, सुबह आंख खुली तो उड़ गए होश, ऐसे बची जान

जब उसने नजर घुमाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत बिना शोर मचाए वहां से हटी और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 10:58:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 10:58:14 PM (IST)

रातभर महिला के सिरहाने सोता रहा 12 फीट लंबा अजगर, सुबह आंख खुली तो उड़ गए होश, ऐसे बची जान
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने करीब 12 फीट लंबे इस अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। सौजन्‍य स्‍वयं

HighLights

  1. बगल में किसी चीज की मौजूदगी का अहसास हुआ
  2. अजगर देखकर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले के सिरमौर से एक बेहद हैरान और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले मुंशी प्रेमचंद द्विवेदी के घर में एक विशालकाय अजगर घुस गया।

महिला को भनक तक नहीं लगी

खौफनाक बात यह रही कि यह अजगर रातभर बेडरूम में सो रही एक महिला के सिरहाने डेरा जमाए रहा और महिला को भनक तक नहीं लगी।

रात में आराम से सो रही थी महिला

घटनाक्रम के मुताबिक, महिला रात में आराम से सो रही थी। सुबह करीब 5 बजे जब उसकी आंखें खुलीं, तो उसे अपने बगल में किसी चीज की मौजूदगी का अहसास हुआ।

अजगर देखकर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया

बिस्तर के बगल में ही एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। महिला ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत बिना शोर मचाए वहां से हटी और परिजनों को इसकी जानकारी दी। कमरे में इतना बड़ा अजगर देखकर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

खबर मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा

परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग की टीम को दी। खबर मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने करीब 12 फीट लंबे इस अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

Source link
#रतभर #महल #क #सरहन #सत #रह #फट #लब #अजगर #सबह #आख #खल #त #उड #गए #हश #ऐस #बच #जन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *