रात में ट्रेन में यात्री के कान में फंस गई ईयरबड की नोक, रेलवे ने चलती ट्रेन में ऐसे पहुंचाया डॉक्टर – Earbud Tip Gets Stuck In Passengers Ear On Kaveri Express Railways Arranges Doctor

रात में ट्रेन में यात्री के कान में फंस गई ईयरबड की नोक, रेलवे ने चलती ट्रेन में ऐसे पहुंचाया डॉक्टर – Earbud Tip Gets Stuck In Passengers Ear On Kaveri Express Railways Arranges Doctor

रात में ट्रेन में यात्री के कान में फंस गई ईयरबड की नोक, रेलवे ने चलती ट्रेन में ऐसे पहुंचाया डॉक्टर – Earbud Tip Gets Stuck In Passengers Ear On Kaveri Express Railways Arranges Doctor

रात में चलती ट्रेन में यात्री के साथ हुआ ऐसा
– फोटो : एआई

विस्तार

रात के समय ट्रेन में सफर करते हुए किसी की तबीयत खराब हो जाए या अचानक कोई परेशानी आ जाए तो चिंता होना स्वाभाविक है। खासकर तब, जब आसपास तुरंत मदद करने वाला कोई न हो। लेकिन एक यात्री के साथ ऐसा हुआ तो भारतीय रेलवे के कर्मचारियों ने उनकी मदद के लिए तुरंत कदम उठाए। यात्री के बाएं कान में वायरलेस ईयरबड की सिलिकॉन नोक फंस गई थी। इसके बाद रेलवे की मदद से स्टेशन पर डॉक्टर पहुंचे और यात्री को राहत मिल गई। तो आज की खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।


कान में फंस गई ईयरबड की नोक

यूजर ने अपना अनुभव साझा किया है। पोस्ट के मुताबिक यात्री कावेरी एक्सप्रेस में रात के समय सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनके वायरलेस ईयरबड की सिलिकॉन नोक बाएं कान में फंस गई। उन्होंने उसे खुद निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर आने के बजाय और अंदर चली गई। इसके बाद यात्री को कान बंद होने जैसा महसूस हुआ और हल्की जलन भी होने लगी। इस वजह से वह घबरा गए। उन्हें चिंता थी कि कहीं इस परेशानी के कारण बीच सफर में उतरना न पड़ जाए।


एक कॉल पर रेलवे ने शुरू की मदद

परेशानी बढ़ने पर यात्री ने रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कॉल किया और मेडिकल मदद मांगी। इसके बाद उन्हें वापस कॉल आया और पूछा गया कि क्या एंबुलेंस की जरूरत है। मामले की जानकारी मिलने पर रेलवे कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल ने मदद के लिए कदम उठाए। यात्री के लिए स्टेशन पर डॉक्टर की व्यवस्था की गई। ट्रेन के वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उनके कान की जांच की और उसमें फंसी सिलिकॉन नोक को आसानी से निकाल दिया। यात्री के मुताबिक इस दौरान उन्हें दर्द नहीं हुआ। डॉक्टर ने इसके बाद खून निकलने की भी जांच की।

यात्री ने रेलवे की तारीफ में क्या कहा?

यात्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि रात के बीच चलती ट्रेन में इस तरह की परेशानी होने पर वह काफी चिंतित थे। उन्हें लगा था कि शायद उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही छोड़नी पड़े। लेकिन रेलवे के कर्मचारियों ने उनकी परेशानी को गंभीरता से लिया और मेडिकल मदद का इंतजाम किया। उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने रेलवे की मदद की तारीफ की। एक यूजर ने इसे ऐसा सुधार बताया, जिस पर ज्यादा चर्चा नहीं होती। वहीं, एक और यूजर ने अपनी मां का अनुभव साझा किया और बताया कि ट्रेन में फूड पॉइजनिंग होने पर डॉक्टर ने आकर दवाएं दी थीं। कुछ लोगों ने रेल मदद की तेज प्रतिक्रिया की भी सराहना की।

कान में कुछ फंसे तो तुरंत लें डॉक्टर की मदद

यह मामला बताता है कि सफर के दौरान अचानक परेशानी आने पर मदद मांगने में देर नहीं करनी चाहिए। हालांकि, हर मामले में मदद मिलने का समय और व्यवस्था अलग हो सकती है। कान में कोई चीज फंस जाए तो उसे खुद निकालने के लिए नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। ट्रेन में जरूरत पड़ने पर यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source link
#रत #म #टरन #म #यतर #क #कन #म #फस #गई #ईयरबड #क #नक #रलव #न #चलत #टरन #म #ऐस #पहचय #डकटर #Earbud #Tip #Stuck #Passengers #Ear #Kaveri #Express #Railways #Arranges #Doctor

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *