‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान


एक्ट्रेस सोनिया बालन नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी. सोनिया ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना और रणबीर कपूर के साथ काम करना उनके लिए एक खास मौका है.

सोनिया ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘रामायण जैसी कहानी से जुड़ना, जो हमारी संस्कृति में इतनी गहराई से जुड़ी है, वाकई बहुत खास है. उर्मिला रामायण की एक ऐसी नायिका हैं, जिसकी मजबूती, गरिमा और त्याग को इतिहास के पन्नों से परे समझा जाना चाहिए. एक एक्टर के तौर पर ऐसे इमोशनल लेयर वाले किरदार को निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है.’

नितेश तिवारी की तारीफ में बोलीं सोनिया

सोनिया ने  निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते कहा, ‘नितेश तिवारी जैसे विजनरी फिल्ममेकर के साथ काम करना और इस बड़े प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर जैसे शानदार एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना इस सफर को और भी ज्यादा एक्साइटिंग बनाता है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक उर्मिला की मजबूती से जुड़ पाएंगे और उन खूबसूरत इमोशन्स को समझ पाएंगे जो उनकी कहानी को इतना पावरफुल बनाते हैं.’

लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का रामायण में एक अहम स्थान है. ‘कहा जा रहा है कि इस किरदार के जरिए फिल्म में महाकाव्य के एक और भावनात्मक पहलू को दिखाया जाएगा और उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा.’

 

उर्मिला की कहानी क्यों है खास?

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब लक्ष्मण अपने बड़े भाई राम और भाभी सीता के साथ 14 वर्षों के वनवास पर गए थे, तब उर्मिला ने अपने पति के बिना पूरे 14 साल बिताए थे. पौराणिक कथाओं में यह भी माना जाता है कि उर्मिला ने लक्ष्मण की नींद ले ली थी ताकि वे बिना सोए 14 साल तक राम और सीता की रक्षा कर सकें.

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, फिल्म का दूसरा भाग 2027 में दिवाली पर रिलीज करने की योजना है.

 





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *