रायसेन पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान:  दो शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, पूर्व नपा अध्यक्ष और गल्ला व्यापारी के घर गए – Raisen News

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार रात को रायसेन पहुंचे। यहां उन्होंने दो अलग-अलग शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमुना सेन के घर गए। उन्होंने उनके पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण सेन के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि दी। लक्ष्मी नारायण सेन के चित्र पर फूल चढ़ाए। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद, केंद्रीय मंत्री गल्ला व्यापारी निलेश सोनी, अखिलेश सोनी और अंशुल सोनी के घर भी पहुंचे। उन्होंने उनकी माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और पूरे परिवार को सांत्वना दी। विधायक-भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद केंद्रीय मंत्री के इस दौरे के दौरान सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और विदिशा विधायक मुकेश टंडन भी मौजूद रहे। इनके अलावा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जड़ों और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Source link
#रयसन #पहच #कदरय #मतर #शवरज #सह #चहन #द #शककल #परवर #स #मलकर #जतई #सवदन #परव #नप #अधयकष #और #गलल #वयपर #क #घर #गए #Raisen #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *