राहुल गांधी का इंदौर दौरा : भारी वाहन प्रतिबंधित, परिवर्तित मार्ग और पार्किंग के स्थान किए तय

राहुल गांधी का इंदौर दौरा : भारी वाहन प्रतिबंधित, परिवर्तित मार्ग और पार्किंग के स्थान किए तय

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शनिवार को इंदौर के रीजनल पार्क मैदान, चोइथराम चौराहे के समीप प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 08:43:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 08:43:39 PM (IST)

राहुल गांधी का इंदौर दौरा : भारी वाहन प्रतिबंधित, परिवर्तित मार्ग और पार्किंग के स्थान किए तय
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया
  2. डायवर्जन व्यवस्था दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी
  3. भारी वाहन / व्यावसायिक वाहन ट्रक/बस/लोडिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शनिवार को इंदौर के रीजनल पार्क मैदान, चोइथराम चौराहे के समीप प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान शुक्रवार को जारी कर दिया। डायवर्जन व्यवस्था लागू होने का समय दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।

भारी वाहन / व्यावसायिक वाहन ट्रक/बस/लोडिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगें। राऊ चौराहे से राजेंद्रनगर तिराहे, नर्मदा नगर चौराहे से राजेंद्रनगर ब्रिज, गोपुर चौराहे से चाणक्यपुरी चौराहे, बिजलपुर फाटा से चोइथराम चौराहे, बिजलपुर चौराहे से केसरबाग ब्रिज, आवासा चौराहे से चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़ाव, चाणक्यपुरी चौराहे से चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़ाव चोइथराम मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर से चोइथराम चौराहे, तीन इमली चौराहे से आईटी पार्क चौराहे, तेजाजी नगर चौराहा से आईटी पार्क चौराहा, देवगुराड़िया चौराहा से तीन इमली चौराहा, तीन इमली चौराहा से आइटी पार्क चौराहे और रेडिसन चौराहो की ओर भारी वाहन, बस आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें।

नो व्हीकल जोन व्यवस्था

  • चोइथराम चौराहे से कार्यक्रम स्थल की ओर वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित।
  • गड़बड़ी पुलिया से चोइथराम की ओर वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित।
  • राजीव गांधी चौराहे से चोइथराम चौराहे की ओर वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित।
  • भंवरकुआं चौराहे से भोलाराम उस्ताद मार्ग चौराहा होते हुए राजीव गांधी चौराहे तक वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित।
  • प्रतिक्षा ढाबा चौराहे से राजीव गांधी चौराहे की ओर वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित।
  • भंवरकुआं चौराहे से भोलाराम उस्ताद मार्ग चौराहा होते हुए राजीव गांधी चौराहे तक वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित।

कार्यक्रम स्थल के पीछे पार्किंग

  • शीतल नगर खाली मैदान (पासधारी चार/दोपहिया वाहनों की पार्किंग)।
  • राजेंद्र नगर/राऊ/धार की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग
  • बुरहानी सोसायटी की जमीन।
  • बिजलपुर चौराहे से केसरबाग रेलवे ओवरब्रिज की ओर।
  • विजयनगर रिंग रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग।
  • शुभकारज गार्डन (चार पहिया व बसों के लिए)।
  • प्रतिक्षा ढाबे के पीछे कान्हा मेरिज गार्डन (बसों के लिए पार्किंग)।

परिवर्तित मार्ग

  • राऊ की ओर से आने वाले वाहनों को राजेंद्र नगर ब्रिज से नर्मदा चौराहा होते हुए गौपुर चौराहे से प्रवेश।
  • बिजलपुर की ओर से आने वाले वाहन राजेंद्र नगर-राजेंद्र नगर ब्रिज-नर्मदा चौराहा होते हुए प्रवेश।
  • आवासा चौराहे से स्कीम नं. 103 होकर बाएं मुड़कर चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़कर चाणक्युरी चौराहे से आवागमन।
  • आईटी पार्क चौराहा की ओर से आने वाले वाहन प्रतिक्षा ढाबे से पीपल्याराव गुरुद्वारा होते हुए भोलाराम उस्ताद मार्ग से दीनदयाल उपाध्याय जोनल कार्यालय क्रं.-13 से विष्णुपुरी आदित्य नगर व खातीवाला टैंक से आवागमन।
  • एयरपोर्ट से जाने वाले वाहन चालक पलासिया, राजकुमार ब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगें।

यह भी पढ़ें- 5 शर्तों के साथ IDA ने कांग्रेस को दी जगह, इंदौर में आवंटित की 12 हजार वर्गमीटर जमीन, युवाओं को दिया जा रहा न्योता

Source link
#रहल #गध #क #इदर #दर #भर #वहन #परतबधत #परवरतत #मरग #और #परकग #क #सथन #कए #तय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *