राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कटनी में कांग्रेस का प्रदर्शन:  कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना; कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा आक्रोश – Katni News

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार रात कटनी में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जमा हुए कार्यकर्ता दिल्ली में नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना दे रहे राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही मंगलवार रात करीब 8:30 बजे कार्यकर्ता कटनी कलेक्ट्रेट के सामने एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी की हिरासत को तानाशाही कदम बताते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Source link
#रहल #गध #क #गरफतर #पर #कटन #म #कगरस #क #परदरशन #कलकटरट #करयलय #क #समन #अनशचतकलन #धरन #करयकरतओ #न #जतय #कड #आकरश #Katni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *