राहुल गांधी के इंदौर में होने जा रहे कार्यक्रम में अधिक उम्र वालों को प्रवेश नहीं, 30 वर्ष तक आयु सीमा तय

राहुल गांधी के इंदौर में होने जा रहे कार्यक्रम में अधिक उम्र वालों को प्रवेश नहीं, 30 वर्ष तक आयु सीमा तय

राहुल गांधी का आयोजन छात्रों की गूंज में सिर्फ युवा ही भाग ले सकेंगे। 19 सितंबर को इंदौर में होने जा रहे इस आयोजन में अधिक उम्र वाले लोगों को प्रवेश न…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 09:16:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 09:16:35 PM (IST)

राहुल गांधी के इंदौर में होने जा रहे कार्यक्रम में अधिक उम्र वालों को प्रवेश नहीं, 30 वर्ष तक आयु सीमा तय
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेसियों को मिले निर्देश अधिक उम्र वालों का ना करें पंजीयन
  2. राहुल गांधी के आयोजन छात्रों की गूंज में सिर्फ युवा ही भाग ले सकेंगे
  3. बैठकों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : राहुल गांधी के आयोजन छात्रों की गूंज में सिर्फ युवा ही भाग ले सकेंगे। 19 सितंबर को इंदौर में होने जा रहे इस आयोजन में अधिक उम्र वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोजन की तैयारी के लिए जारी बैठकों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है।

शनिवार को भी एक बैठक हुई। आयोजन के लिए युवाओं को जुटाने का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिया गया है। इनसे कहा गया है कि 30 वर्ष तक की उम्र के लोगों को ही आयोजन का न्यौता दें और उनका ही पंजीयन करें।

छात्रों की गूंज अभियान के तहत अब तक देश में राहुल गांधी के चार आयोजन हो चुके हैं। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में हुए आयोजन में भी युवाओं को ही एंट्री दी गई थी। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी के घर पर तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

बैठक में एनएसयूआई के अध्यक्ष रजत पटेल, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित पटेल के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े शामिल हुए। अलग-अलग 32 जोन में बांटकर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इंदौर शहरी क्षेत्र को 19 जोन और ग्रामीण क्षेत्र को 13 जोनों में बांटा गया है।

इन जोनों के प्रभारी युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के पदाधिकारी रहेंगे। ये सभी एक-एक कालेज, हायरसेकंडरी स्कूल, होस्टल और कोचिंग क्लास में संपर्क कर युवाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बस इनकी मदद करेंगे। इसके साथ ही शहर में सभी वार्ड और ब्लॉक के पदाधिकारियों को छात्रों की गूंज आयोजन के लिए घर-घर संपर्क करने के लिए कहा गया है।

हर पदाधिकारी को दो-दो हजार पंजीयन का लक्ष्य दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि आयोजन युवाओं के लिए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को यही निर्देश है कि वे 30 की उम्र को ध्यान रखते हुए ही पंजीयन करें।

छात्र संवाद है बुजुर्ग संवाद नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने भी कहा है कि आयोजन युवाओं के लिए होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन पूरी तरह गैर राजनैतिक है। इसके नाम से ही साफ हो रहा है कि यह छात्रों की गूंज है। राहुल गांधी शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर छात्रों से संवाद करने आ रहे हैं। ऐसे में इसमें प्रवेश भी युवा व छात्रों को ही दिया जाएगा। कुछ लोग मुझसे कैलाश विजयवर्गीय को न्यौता देने के बारे में पूछ रहे हैं। मैं कह रहा हूं कि यदि ये बुजुर्गों की गूंज होता तो जरूर उन्हें आयोजन का आमंत्रण देने जाता।

यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज, यूनिवर्सिटी से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस; राहुल के दौरे से पहले प्रदेश भर में चलेगा यूथ संवाद

Source link
#रहल #गध #क #इदर #म #हन #ज #रह #करयकरम #म #अधक #उमर #वल #क #परवश #नह #वरष #तक #आय #सम #तय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *