![]()
शाजापुर में शुक्रवार शाम जिला कांग्रेस कार्यालय में 19 सितंबर को इंदौर आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। इसमें जिले से अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने और तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार ने बताया कि राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शाजापुर जिले से अब तक करीब 650 छात्रों का पंजीयन हो चुका है, जबकि संगठन ने जिले से लगभग 1300 छात्रों (विशेषकर Gen Z और अल्फा Gen Z युवाओं) को इंदौर ले जाने का लक्ष्य तय किया है। कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों से संपर्क साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष विपुल दीक्षित, विधानसभा अध्यक्ष इरशाद नागोरी, जिला महासचिव योगेंद्र वर्मा, सर्लेश चतुर्वेदी, शेफ, शैलेंद्र, आनंद, गोविंद, जुबेर और कबीर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए।
Source link
#रहल #गध #क #करयकरम #क #लए #छतर #क #रजसटरशन #शजपर #स #छतर #क #इदर #ल #जन #क #लकषय #कगरस #क #बठक #shajapur #News

