राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिला मैदान, कांग्रेस ने IDA को चुकाए 10 लाख रुपये, Gen-Z को लुभाने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिला मैदान, कांग्रेस ने IDA को चुकाए 10 लाख रुपये, Gen-Z को लुभाने की तैयारी

राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए मैदान आखिरकर कांग्रेस को मिल ही गया। इंदौर विकास प्राधिकरण के खाते में कांग्…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 09:26:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 09:26:28 PM (IST)

राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिला मैदान, कांग्रेस ने IDA को चुकाए 10 लाख रुपये, Gen-Z को लुभाने की तैयारी
भंवरकुआं क्षेत्र में मंच लगाकर कांग्रेसी कर रहे छात्रों की गूंज का प्रचार: सौजन्य।

HighLights

  1. इंदौर में छात्रों की गूंज की भव्य तैयारी
  2. राहुल गांधी के दौरे से पहले सुगबुगाहट
  3. जीतू पटवारी के घर हुई रणनीति बैठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए मैदान आखिरकर कांग्रेस को मिल ही गया। शुक्रवार को इंदौर विकास प्राधिकरण के खाते में कांग्रेस ने 10 लाख 8 हजार 175 रुपये जमा किए। लीज रेंट की यह राशि चुकाने के बाद आइडीए ने रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान देने की मंजूरी दे दी है। छात्रों की गूंज में राहुल गांधी के साथ फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता गायक राघव चैतन्य रियालिटी शो के अमेरिका गॉट टैलेंट का विजेता डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल और रैपर लश-करी शामिल होंगे।

आइडीए के संपदा अधिकारी की ओर से शुक्रवार सुबह मैदान आवंटन के लिए शहर कांग्रेस कमेटी को मांग पत्र दिया गया। तीन दिन के लिए मैदान आवंटन के बदले 8 लाख 54 हजार 385 रुपये लीज रेंट और 1 लाख 53 हजार 790 रुपये जीएसटी चुकाने को कहा गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे नकद राशि लेकर आइडीए दफ्तर पहुंचे।

नकद स्वीकार करने से अधिकारियों का इनकार

नकद स्वीकार करने से अधिकारियों ने इनकार किया इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरटीजीएस से राशि आइडीए के खाते में ट्रांसफर की। कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि अब अनुमति को लेकर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और एक-दो दिनों में आइडीए की ओर से मैदान आवंटन का पत्र मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। 17 सितंबर से 19 सितंबर तक मैदान कांग्रेस के पास रहेगा। कांग्रेस कार्यक्रम स्थल को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम देने की तैयारी में है।

राहुल गांधी से पहले होगा शो

19 सितंबर को छात्रों की गूंज में राहुल गांधी से संवाद के पहले तीन कला प्रस्तुतियां होगी। गायक राघव चैतन्य के अलावा रैपर लश-करी गीतों से युवा व विद्यार्थियों को लुभाएंगे। इसके बाद अमेरिका गाट टैलेंट शो का विजेता डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल ड्रीम टीम की प्रस्तुति भी होगी। जेन-जी को लुभाने के लिए उन्हीं की पीढ़ी के कलाकारों को राहुल के साथ मंच साझा करने बुलाया गया है। इसके बाद राहुल गांधी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का खाका तैयार, 55 जिलों का सर्वे पूरा; 1,000 से अधिक नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें

दिल्ली से आई टीम, सौंपा प्रचार का जिम्मा

शुक्रवार को दिल्ली से राहुल गांधी की टीम के केवी बैजू व अन्य इंदौर पहुंचे। प्रभारी हरीश चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ उन्होंने इंदौर के नेताओं के साथ बैठक की। जीतू पटवारी के बिजलपुर स्थित निवास पर हुई बैठक में प्रभारी व अन्य ने स्थानीय नेताओं को कार्यक्रम की तैयारी व प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी। विधानसभावार प्रचार के साथ जिले के गांवों तक पहुंचने के निर्देश दिए।

Source link
#रहल #गध #क #करयकरम #क #मल #मदन #कगरस #न #IDA #क #चकए #लख #रपय #GenZ #क #लभन #क #तयर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *