राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नहीं देगा नेहरू स्टेडियम

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नहीं देगा नेहरू स्टेडियम

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नेहरू स्टेडियम नहीं देगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए स्टेडियम की मांग करते हुए आवेदन …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 09:41:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 09:41:51 PM (IST)

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नहीं देगा नेहरू स्टेडियम
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नेहरू स्टेडियम नहीं देगा
  2. कांग्रेस ने स्टेडियम के लिए आवेदन दिया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है
  3. राहुल गांधी का कार्यक्रम इंदौर में पहले 12 सितंबर को आयोजित होने वाला था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नेहरू स्टेडियम नहीं देगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए स्टेडियम की मांग करते हुए आवेदन नगर निगम में प्रस्तुत किया था जिसे निरस्त कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार नेहरू स्टेडियम का इस्तेमाल खेल गतिविधियों, गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के लिए ही किया जा सकता है। किसी राजनीतिक आयोजन के लिए नहीं। हालांकि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल का कहना है कि छात्रों की गूंज जैसे कार्यक्रम के मामले में नगर निगम के क्या नियम-संविधान हैं और कोर्ट का क्या आदेश है, अध्ययन किया जा रहा है। मामले में कानूनविदों से भी सलाह ली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम इंदौर में पहले 12 सितंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने और तैयारियों के लिए समय लगने के चलते इसे आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दिया गया है। आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। मामले को लेकर दोनों दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं कई कार्यक्रम

नगर निगम के अधिकारी नियमों और कोर्ट के आदेश का हवाला देकर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम देने से इंकार कर रहे हैं दूसरी तरफ इसके पहले भी कई कार्यक्रमों के लिए अनुमति दी जा चुकी है।

Source link
#रहल #गध #क #छतर #क #गज #करयकरम #क #लए #इदर #नगर #नगम #नह #दग #नहर #सटडयम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *