बालाघाट में मृत बच्चों के स्वजन से मिलने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के न पहुंचने पर प्रदेश…और पढ़ें

HighLights
- बालाघाट में अफसरों की गैरमौजूदगी पर गरमाई राजनीति
- प्रदेश के आर्थिक हालात और विमान खरीदी पर सवाल
- भाजपा नेताओं के बयानों पर जीतू पटवारी का पलटवार
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। गुरुवार को बालाघाट में मृत बच्चों के स्वजन से मिलने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के न पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए वह विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे। पटवारी ने कहा कि बीमारी व कुपोषण से हुई आदिवासी बच्चों की मौत, विषाक्त कफ सिरप, जहरीली शराब और दूषित पानी से हुई मौतों पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेगी कांग्रेस
पटवारी ने कहा कि राहुल के कार्यक्रम की पूर्व सूचना और मुख्य सचिव से संवाद के बावजूद दोनों अधिकारियों का अनुपस्थित रहना प्रोटोकॉल व्यवस्था का उल्लंघन है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण है।
ऐसे दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक समन्वय को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। कांग्रेस इस मामले को सक्षम मंचों पर उठाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले में रिपोर्ट तलब करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की जाएगी।
Source link
#रहल #गध #क #बलघट #दर #पर #बवल #कलकटरएसप #क #न #पहचन #पर #कगरस #लएग #वशषधकर #हनन #परसतव


