राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की प्रियंका के आंखों का दिल्ली में हुआ इलाज, लौटी इंदौर

राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की प्रियंका के आंखों का दिल्ली में हुआ इलाज, लौटी इंदौर

इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक छात्रा से किया वादा निभा दिया। बड़वानी की प्रियंका सेंगर दिल्ली में आंखों का इलाज कराकर इंदौर लौट आई है।

Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 02:08:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 02:08:49 PM (IST)

राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की प्रियंका के आंखों का दिल्ली में हुआ इलाज, लौटी इंदौर
इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ प्रियंका सेंगर। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. तीन साल की उम्र में आंख में चला गया था चूना
  2. टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें दिल्ली बुलाया
  3. बड़वानी की प्रियंका दिल्ली में आंखों का इलाज कराकर इंदौर लौट आई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक छात्रा से किया वादा निभा दिया। बड़वानी की प्रियंका सेंगर दिल्ली में आंखों का इलाज कराकर इंदौर लौट आई है। अब उसकी आँखों की रोशनी पहले से बेहतर है।

19 सितंबर को हुए इस कार्यक्रम में मंच पर आए विद्यार्थियों में प्रियंका भी शामिल थी। मंच पर राहुल गांधी की नजर उसकी एक खराब आंख पर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछा था। प्रियंका ने बताया था कि पैसों के अभाव में उसका इलाज अधूरा रह गया है। तब राहुल ने मंच से ही कहा था – दिल्ली में आपका इलाज कराऊंगा।

naidunia_image

तीन साल की उम्र में आंख में चला गया था चूना

प्रियंका ने बताया था कि जब वह तीन साल की थी, तब उसकी आंखों में चूना चला गया था। इससे एक आंख खराब हो गई और दिखना बंद हो गया। एक ऑपरेशन तो हो चुका था, लेकिन दूसरे ऑपरेशन के लिए माता-पिता के पास पैसे नहीं थे। राहुल के आश्वासन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रियंका के माता-पिता से फोन पर बात कर इलाज का भरोसा दिलाया था।

टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें दिल्ली बुलाया

पिछले महीने राहुल गांधी की टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें दिल्ली बुलाया। राहुल की टीम ने पहले प्रियंका के अब तक हुए इलाज की पूरी जानकारी ली, फिर दिल्ली के अस्पताल में उसकी आँख का ऑपरेशन कराया गया। इलाज सफल रहा और प्रियंका की दृश्यता में सुधार हुआ है। इलाज के बाद कांग्रेस ने उसे फ्लाइट से इंदौर वापस भेजा।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने कार्यक्रम में हॉस्टल की समस्याओं को भी उठाया था। राहुल गांधी के इस मानवीय कदम की शहर में सराहना हो रही है।

Source link
#रहल #गध #न #नभय #वद #बडवन #क #परयक #क #आख #क #दलल #म #हआ #इलज #लट #इदर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *