राहुल गांधी बोले- परिसीमन बिल लोकतंत्र खत्म कर देगा: भाजपा चुनावी नक्शा बदलकर अपना फायदा चाहती है; मैं नहीं डरता, GEN-Z मेरे साथ – Rahul Gandhi; Congress Delimitation Bill Protest – Women Reservation

राहुल गांधी बोले- परिसीमन बिल लोकतंत्र खत्म कर देगा: भाजपा चुनावी नक्शा बदलकर अपना फायदा चाहती है; मैं नहीं डरता, GEN-Z मेरे साथ – Rahul Gandhi; Congress Delimitation Bill Protest – Women Reservation

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi; Congress Delimitation Bill Protest Women Reservation | PM Modi BJP

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी बोले- परिसीमन बिल लोकतंत्र खत्म कर देगा: भाजपा चुनावी नक्शा बदलकर अपना फायदा चाहती है; मैं नहीं डरता, GEN-Z मेरे साथ – Rahul Gandhi; Congress Delimitation Bill Protest – Women Reservation

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेजेंटेशन भी दिया।

राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया है कि भाजपा परिसीमन के जरिए देश का इलेक्टोरल मैप दोबारा बनाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। ये अधिकार किसने दिया?

उन्होंने कहा कि अब मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार 850 सीटों का नया आइडिया लेकर आए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देगा। Gen-Z मानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है। वे मेरे साथ हैं।

राहुल ने पूछा कि जब महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है तो लोकसभा की सीटें 850 करने की जरूरत क्यों है? इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था।

राहुल ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चार दिन के संसद सत्र के पहले की। लोकसभा में 30 नवंबर से और राज्यसभा में 2 दिसंबर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी है।

राहुल बोले- परिसीमन का काम भी ज्ञानेश कुमार करेंगे, गड़बड़ी तो होगी

सीटें बढ़ाए जाने पर

महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी है। महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका है, इसे मौजूदा 543 सीटों पर भी लागू किया जा सकता है। फिर 850 सीटें करने की जरूरत क्यों है?

चुनावी नक्शे पर

850 सीटें होने से निर्वाचन क्षेत्रों (कॉन्स्टिट्यूएंसी) की सीमाएं बदलने की बड़ी गुंजाइश मिलेगी। भाजपा अपने विरोध वाले समुदायों का प्रतिनिधित्व कमजोर कर सकती है और विपक्षी नेताओं को निशाना बना सकती है। उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का उदाहरण भी दिया।

जेन-Z को लेकर

राहुल ने अपनी पार्टी के सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया कि 80% भारतीय और करीब 100% जेन-Z मानते हैं कि PM मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव में गड़बड़ी की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटों पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया।

ज्ञानेश कुमार पर

राहुल ने कहा, ‘हमने मोदी, शाह और ज्ञानेश को घेर लिया है। उन्हें भी पता है और हमें भी। हमारे पास भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में पर्याप्त जानकारी है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।

परिसीमन आयोग पर

राहुल ने प्रस्तावित परिसीमन आयोग की संरचना पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आयोग में एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का चयन PM मोदी और अमित शाह करेंगे, जबकि तीसरे सदस्य का चयन ज्ञानेश कुमार करेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि इससे सरकार को निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने में नियंत्रण मिल सकता है।

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्लाइड दिखाई, कहा- सही तरह से परिसीमन हो

राहुल ने प्रेजेटेंशन में बताया कि केंद्र सरकार का परिसीमन सही नहीं है। उन्होंने इसे भाजपा का परिसीमन बताते हुए उसकी तुलना INDIA के परिसीमन से की।

राहुल ने कहा- INDIA के परिसीमन में 2011 की जगह 2027 के आधार पर जनगणना हो। साथ में जाति जनगणना भी हो। सीटें 543 ही रहें।

अपडेट्स

12:50 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सवाल- आप अपने अलांयस को क्या मैसेज देना चाहते हैं?

राहुल का जवाब- हमारे अलायंस 100% हमारे साथ हैं। मुद्दा 850 का है। मुद्दा ये है कि किसका डेमोक्रेसी में विश्वास है। ये मैं सिर्फ अपने पार्टनर्स से नहीं, उनके पार्टनर्स जैसे जगनमोहन, चंद्रबाबू नायडू से कह रहा हूं। सवाल- अगर बिल पास हो जाता है तो आप क्या करेंगे?

जवाब- मैं यहां क्यों हूं, ये जरूरी है। मैं देश से प्यार करता हूं, इसलिए यहां हूं। मैं सवाल उठाता रहूंगा।

12:48 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सवाल: चिंता हल हो जाए तो क्या समर्थन कर देंगे?

राहुल का जवाब- हमने जो चिंता जताई है वो सबके सामने है। मेरा सीधा कहना है कि 850 की कोई जरूरत नहीं है। 543 सीटें पर्याप्त हैं। आप जाति जनगणना कराइए। वे देश तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

12:45 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सवाल: भारत के वोटर को किस तरह इफेक्ट किया जा रहा है?

राहुल का जवाब- डेमोक्रेसी खत्म करने की कोशिश हो रही है। मोदी जी देश की आत्मा पर चाकू घोंपने की कोशिश कर रहे हैं।

12:43 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- कुछ लोग भाजपा से डरते, मैं नहीं डरता

बहुत लोगों को डर लगता है कि भाजपा क्या कर ले। मुझे इससे डर नहीं लगता। 850…आपके फ्यूचर को खत्म करने का नंबर है। देश का पूरा पैसा अडाणी को देने का नंबर है। ये आपको और मुझे नहीं पहचान नहीं रहे हैं। हम भारत माता और संविधान की रक्षा करेंगे और इन्हें नहीं छोड़ेंगे।

12:41 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- इन्होंने भविष्य बचाने के लिए नया रास्ता निकाला

काफी लोग कह रहे हैं कि इस मामले में स्टेट शेयर इशू है। हर स्टेट को प्रतिनिधित्व मिल रहा है। सबसे बड़ा मुद्दा 850 है। भाजपा को बस यही नंबर चाहिए। नरेंद्र मोदी को ब्लैंक चेक चाहिए।

पिछला इलेक्शन नरेंद्र मोदी हारे हैं। वोट चोरी का रास्ता हमने 40% बंद कर दिया है। इन्होंने फ्यूचर बचाने के लिए नया रास्ता निकाला है।

12:38 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- अंबेडकर के संविधान का खून हो रहा है

सवाल उठता है कि डिलिमिटेशन करेगा कौन। बताया गया कि तीन लोगों की कमेटी होगी। एक SC जज होगा, जिसे मोदी-शाह चुनेंगे। एक ज्ञानेश कुमार होंगे। तीसरे को ज्ञानेश कुमार चुनेंगे। ज्ञानेश कुमार को इन्होंने इम्यूनिटी दे रखी है। उनके फैसले को कोई कोर्ट में चुनौती नहीं दे सकता। अंबेडकर के संविधान का खून हो रहा है।

12:36 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- ये विपक्ष के प्रमुख लोगों को टारगेट करना चाहते हैं

ये लोग विपक्ष के प्रमुख लोगों को टारगेट कर सकते हैं। उनके वोट काट सकते हैं। इससे चुनाव से पहले भाजपा को सीधा फायदा मिलेगा। इनकी पैक एंड क्रैक की स्ट्रैटजी है। 2-3 लोगों को इधर से उधर कर देंगे, चुनाव क्षेत्र का नेचर बदल जाएगा। पूरा आइडिया, जो इन्होंने जम्मू-कश्मीर, असम में किया। इन्हें जेल नहीं जाना, इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

12:33 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- 850 नंबर देश के लोकतंत्र को खत्म करने के लिए है

राहुल बोले- 850 संख्या याद रखिए- ये हिंदुस्तान के लोकतंत्र को खत्म करने का नंबर है। भाजपा कहती है कि हमें 543 नहीं, 850 चाहिए। ये चुनाव क्षेत्र का नक्शा बदलना चाहते हैं। ये अपने हिसाब से नक्शा बनाना चाहते हैं।

12:31 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- देश में चुनाव नहीं, वोट चोरी हो रही है

राहुल ने कहा- जम्मू-कश्मीर में सीट बदल दीं, असम में स्टेट का स्ट्रक्चर बदल दिया, कर्नाटक में बोगस वोटिंग कराई। हरियाणा में हमने ब्राजीलियन मॉडल दिखाई थी। इन्होंने वोट चोरी कराई। ये फैक्ट है कि देश में चुनाव नहीं हो रहे, वोट चोरी हो रही है। हम 100 प्रतिशत बताएंगे कि ज्ञानेश कुमार क्या करता है, उसकी हिस्ट्री क्या है।

12:29 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- क्या 2024 में 14 करोड़ वोटर्स फेक थे

भाजपा का एस्केप प्लान (भागने का प्लान) बन रहा है। ये कहीं भी भागें, हम पकड़ लाएंगे। EC ने माना कि 14 करोड़ लोगों ने 2024 में वोट किया था, उन्हें इललीगल माना। हमने पूछा कि 14 करोड़ फेक वोटर्स थे तो चुनाव फेक हुआ, इसका जवाब नहीं मिला।

12:25 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- भाजपा चुनावी नक्शे में अपना फायदा ढूंढ रही

सवाल यह है कि 850 सीटें ही क्यों? इसका जवाब असम और जम्मू-कश्मीर में छिपा है, क्योंकि जब आपके पास 850 सीटें हों तो आप बहुत बड़े बदलाव कर सकते हैं और भारत के चुनावी नक्शे को पूरी तरह से फिर से तैयार कर सकते हैं।

इससे बीजेपी को भारत के चुनावी नक्शे को अपने फायदे के हिसाब से फिर से बनाने का मौका मिल जाता है। वे उन समुदायों के प्रतिनिधित्व को कमजोर कर सकते हैं जो उनके खिलाफ हैं।

12:22 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- भाजपा देश के इलेक्टोरल मैप को दोबारा बनाकर फायदा चाहती है

हम वोट चोरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। पीएम, गृहमंत्री और ज्ञानेश कुमार ने चुनाव चुराया। हमने जगह बंद की, ये जगह खोलने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटों की चोरी की गई। 100% जेन जी मानते हैं कि वोट चोरी हुई।

ये तीन मोदी, शाह, ज्ञानेश को नया आइडिया आया यानी 850 सीटों का। महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है तो 850 सीटों की जरूरत क्यों है?

ये नंबर 850 भारतीय लोकतंत्र की हत्या कर देगा, खत्म कर देगा। इस नंबर को याद रखिएगा।

12:21 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

ज्ञानेश कुमार फिर गड़बड़ करेंगे

खड़गे ने कहा- दागी चुनाव आयोग, जिसने 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोटर लिस्ट से हटाया। उसे ही परिसीमन की जिम्मेदारी दी जा रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है। ज्ञानेश कुमार अपराधी है। उनके नेतृत्व में यह सब होगा तो सब गड़बड़ होगा।

वोट चोरी के मामले में जैसा उन्हें डायरेक्शन मिला, वैसे ही परिसीमन में यह करेंगे। फेयर इलेक्शन के लिए ज्ञानेश तैयार नहीं है। असम और जम्मू-कश्मीर में इन्होंने गलत तरीके से परिसीमन किया।

12:21 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

850 सीटें बढ़ेंगी तो देश को बड़ा नुकसान होगा

खड़गे ने कहा- आज जब उनको महसूस हो रहा है कि नंबर आ गए, तब यह बिल ला रहे हैं। चंद लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि 850 सीटें बढ़ जाएंगी तो देश को बढ़ा नुकसान होगा। लोकतंत्र खत्म होगा।

850 सीटें करके यह अपने हाथ में सत्ता लेना चाहते हैं, उनके हाथ सत्ता गई तो यह संविधान बदल सकते हैं। इसलिए हम इसका विरोध करेंगे।

12:21 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- बिल का विरोध करने वालों को देश माफ नहीं करेगा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- अगर कोई इस पहल का विरोध करता है, तो सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पूरा देश उसे कभी माफ नहीं करेगा। इससे बेहतर कोई विधेयक या प्रावधान नहीं हो सकता।

इसमें हर राज्य और हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है, चाहे वे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या महिलाएं हों। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रावधान है।

12:20 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

INDIA ब्लॉक की एक घंटे मीटिंग, राहुल-खड़गे, प्रियंका मौजूद रहे

परिसीमन को लेकर विपक्षी सांसदों की बैठक में करीब 10 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए।

परिसीमन को लेकर विपक्षी सांसदों की बैठक में करीब 10 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चर्चा करते हुए।

बैठक के दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चर्चा करते हुए।

प्रियंका गांधी भी मीटिंग में मौजूद रहीं।

प्रियंका गांधी भी मीटिंग में मौजूद रहीं।

12:20 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की 3 मांगे, सीटें न बढ़ें

12:20 PM28 नवम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस-शिवसेना ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया

कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है, जिसमें उनसे अगले हफ्ते होने वाली विशेष बैठक के दौरान अपने-अपने सदन में मौजूद रहने को कहा गया है। पार्टी ने अपने सांसदों से 29 नवंबर तक नई दिल्ली पहुंचने के लिए भी कहा है।

शिवसेना ने भी अपने सांसदों को विशेष सत्र में शामिल होने का निर्देश दिया है। पार्टी के मुख्य व्हिप श्रीरंग बारणे ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लोकसभा में 13 और राज्यसभा में 2 सांसद हैं।

Source link
#रहल #गध #बल #परसमन #बल #लकततर #खतम #कर #दग #भजप #चनव #नकश #बदलकर #अपन #फयद #चहत #ह #म #नह #डरत #GENZ #मर #सथ #Rahul #Gandhi #Congress #Delimitation #Bill #Protest #Women #Reservation

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *