राहुल रॉय:कैसे बदली एक्टर की जिंदगी? अब शादियों में डांस करके चलाते हैं खर्च; आर्थिक तंगी का किया खुलासा – Rahul Roy Opens Up About Financial Struggles Says He Earns 2 Lakh Dancing At Weddings


‘आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एक्टर को काफी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा। अब इस मामले पर राहुल ने खुलकर बात की है। 

30 लाख के कानूनी मामले से जूझ रहे हैं एक्टर

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल हुए। इन वीडियो में राहुल शादी समारोहों में डांस करते और अपने पुराने गानों पर परफॉर्म करते नजर आए। अब राहुल ने अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में खुलकर बात की है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वह काफी समय से 30 लाख रुपये के एक कानूनी मामले से जूझ रहे हैं और इसे सुलझाने के लिए वह अपने भाई के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। राहुल ने यह भी बताया कि कुछ साल पहले वह एक तलाक के मामले से गुजरे थे। उस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर दी थी।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *