रिया चक्रवर्ती को 17-18 की उम्र में मिलती थी ₹3 लाख सैलरी, बोलीं- खुद को बहुत अमीर समझती थी

रिया चक्रवर्ती को 17-18 की उम्र में मिलती थी ₹3 लाख सैलरी, बोलीं- खुद को बहुत अमीर समझती थी



रिया चक्रवर्ती को 17-18 की उम्र में मिलती थी ₹3 लाख सैलरी, बोलीं- खुद को बहुत अमीर समझती थी

आज रिया चक्रवर्ती को एक एक्ट्रेस, एंटरटेनमेंट पर्सनैलिटी और बिजनेसवुमन के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उनका करियर कैमरे के सामने एक अलग अंदाज में शुरू हुआ था. कम उम्र में ही उन्होंने एमटीवी पर बतौर वीडियो जॉकी काम करना शुरू कर दिया था. अब एक हालिया बातचीत में रिया ने अपने शुरुआती दिनों से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है. तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रिया ने अपनी पहली सेलिब्रिटी मुलाकात, एमटीवी की नौकरी और उस समय मिलने वाली सैलरी के बारे में खुलकर बात की.

रिया चक्रवर्ती की पहली सेलिब्रिटी मुलाकात सलमान खान से हुई थी

बातचीत के दौरान जब रिया से पूछा गया कि उन्होंने पहली बार किस सेलिब्रिटी का इंटरव्यू लिया था, तो उन्होंने सलमान खान का नाम लिया. रिया ने बताया कि जब वह एमटीवी पर वीजे थीं, तब सभी उन्हें सलमान का इंटरव्यू लेने की इजाजत दे रहे थे. रिया ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उस समय उन्हें समझ नहीं आता था कि लोग उनके साथ इतने अच्छे क्यों हैं. बाद में उन्हें पता चला कि इसकी वजह सलमान को लेकर लोगों का डर था.

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब सिर्फ अच्छे दिखने वाले लोगों को ही बोलने का मौका मिलता था. रिया ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उस वक्त एक वीजे को काफी अच्छी सैलरी मिलती थी.

17-18 की उम्र में ₹3 लाख कमाती थीं रिया

रिया ने अपनी कमाई के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी आखिरी वीजे सैलरी करीब 3 लाख रुपये थी. उस वक्त वह महज 17 या 18 साल की थीं. इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी रकम मिलने पर रिया को लगता था कि वह बहुत अमीर हैं. रिया ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी उस कमाई का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराने में किया था. जब तन्मय भट्ट ने मजाक में उनसे पूछा कि क्या उन्हें भी अपना चेहरा ठीक करवाना चाहिए, तो रिया ने कहा कि हर किसी को ऐसा करवाना चाहिए और अब टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है.

द ट्रेटर्स 2 में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती

अब रिया चक्रवर्ती एक बार फिर रियलिटी टीवी में नजर आने वाली हैं. वह ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का हिस्सा हैं. इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे. शो में कुल 21 सेलिब्रिटीज नजर आएंगे, जिनमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, शहनील गिल, शालिनी पासी, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन बावेजा, प्रिश, रिदा थराना, सौंदूस मौफाकिर और रैपर इक्का समेत कई नाम शामिल हैं. ‘द ट्रेटर्स 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को मिली जमानत, ड्रग्स मामले में NCB ने किया था गिरफ्तार

The post रिया चक्रवर्ती को 17-18 की उम्र में मिलती थी ₹3 लाख सैलरी, बोलीं- खुद को बहुत अमीर समझती थी appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *