रिलीज से पहले क्यों टली पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’? निर्देशक अमित राय ने साझा की बड़ी वजह – Pankaj Tripathi Starring Movie Oh My Dog Was Postponed Filmmaker Amit Rai Share Reason

रिलीज से पहले क्यों टली पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’? निर्देशक अमित राय ने साझा की बड़ी वजह – Pankaj Tripathi Starring Movie Oh My Dog Was Postponed Filmmaker Amit Rai Share Reason


पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को अमित राय ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आखिर रिलीज से पहले अचानक क्यों इसे आगे बढ़ा दिया गया, इसकी एक ठोस वजह फिल्म के निर्देशक अमित राय बताते हैं। 

फिल्म की रिलीज टालने के पीछे बड़ा कारण मौजूद है 

अमित राय ने फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक थिएटर्स में पहले से ही ‘ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ जैसी बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। वहीं ‘स्पाइडर-मैन’ के करीब 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ इतिहास रचने की उम्मीद है, जिससे दूसरी फिल्मों के लिए बहुत कम जगह बचेगी।

वहीं ‘ओह माय डॉग’ भी एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, इसलिए अमित राय ने कहा कि इसकी ऑडियंस उन फिल्मों की ऑडियंस जैसी ही है। वह कहते हैं, ‘इतनी अच्छी फिल्म बनाने के बाद भी हमें स्क्रीन्स पर जगह नहीं मिलेगी।’

वह आगे कहते हैं, ‘अगर पर्याप्त स्क्रीन्स नहीं मिलीं तो फिल्म की मार्केटिंग और रिलीज की रणनीति योजना के मुताबिक काम नहीं कर पाएगी। इस फिल्म में पूरी क्षमता है लेकिन बस इसे जगह नहीं मिल पाएगी।’  



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *