![]()
रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर बुधवार शाम बीच सड़क खूनी संघर्ष हो गया। गुर्गे के साथ पहुंची एक महिला ने दो युवकों पर लाठियां बरसा दीं। हमले में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर महिला और उसके साथ आया युवक मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो बुधवार रात सामने आया, जिसमें महिला हाथ में लाठी लेकर दोनों युवकों पर लगातार हमला करती दिखाई दे रही है। महिला के साथ एक अन्य युवक भी नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह अर्धनग्न हालत में था। घटना के दौरान मौके पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि विवाद पैसों के पुराने लेनदेन को लेकर हुआ। फिलहाल मारपीट करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
#रव #म #चरह #पर #महल #न #यवक #पर #बरसई #लठय #परन #ववद #म #बच #सडक #पर #हमल #आरप #फरर #Rewa #News


