रीवा से इंदौर जा रही बस में देवास के समीप एबी रोड पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

रीवा से इंदौर जा रही बस में देवास के समीप एबी रोड पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

रीवा से इंदौर जा रही एक यात्री बस देवास-इंदौर के बीच आगरा-मुंबई राजमार्ग पर इंदौर जिले के शिप्रा में गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। चलती बस में अचान…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 01:56:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 01:56:35 PM (IST)

रीवा से इंदौर जा रही बस में देवास के समीप एबी रोड पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
शिप्रा के समीप बस में लगी आग। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. देवास-इंदौर के बीच शिप्रा की घटना, टायर फटने की बात आई सामने, यात्री सुरक्षित
  2. नीमत यह रही कि आग फैलने से पहले ही बस से सभी यात्री सुरक्षित निकल गए थे
  3. सूचना पर शिप्रा पुलिस व देवास, इंदौर से दमकल वाहन मौके लिए रवाना किए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रीवा से इंदौर जा रही एक यात्री बस देवास-इंदौर के बीच आगरा-मुंबई राजमार्ग पर इंदौर जिले के शिप्रा में गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस सवार लोगों और मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे का कारण बस का टायर फटना और उसके बाद घर्षण से आग लगना बताया जा रहा है, हालांकि गनीमत यह रही कि आग फैलने से पहले ही बस से सभी यात्री सुरक्षित निकल गए थे। आग लगने का पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को चपेट में ले लिया और बस से काला धुआं उठने लगा। सूचना पर शिप्रा पुलिस व देवास, इंदौर से दमकल वाहन मौके लिए रवाना किए गए।

वाहनाें का आवागमन रोका गया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस जय अंबे ट्रैवल्स की थी। बस में सड़क के जिस हिस्से में आग लगी, उस ओर का आवागमन रोक दिया गया था, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति डीजल टैंक आदि फटने पर न बने। मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ को भी घटनास्थल से दूर किया गया। मौके पर 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई थी। एक घंटे की अधिक से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

देवास से रवाना दमकल वाहन जाम में फंसा

बताया जा रहा है कि बस में आग लगने की सूचना के बाद देवास से दमकल वाहन रवाना किया गया था, जो रसूलपुर क्षेत्र में निर्माण कार्य के चलते जाम में फंस गया था। वहीं देवास के औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। मार्ग पर बस में आग लग गई थी।

Source link
#रव #स #इदर #ज #रह #बस #म #दवस #क #समप #एब #रड #पर #लग #आग #मच #अफरतफर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *