रीवा से रामपुर नैकिन तक मेमू सेवा का प्रस्ताव:  रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद तय होगा संचालन; चुरहट तक ट्रेन पहुंचने की उम्मीद – Sidhi News

रीवा से रामपुर नैकिन तक मेमू सेवा का प्रस्ताव: रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद तय होगा संचालन; चुरहट तक ट्रेन पहुंचने की उम्मीद – Sidhi News

रीवा से रामपुर नैकिन तक मेमू सेवा का प्रस्ताव:  रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद तय होगा संचालन; चुरहट तक ट्रेन पहुंचने की उम्मीद – Sidhi News


सीधी में रेल कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए उम्मीद बढ़ी है। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रामपुर नैकिन और चुरहट तक रेल लाइन पर ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। इसी बीच पश्चिम मध्य रेलवे ने सतना से रीवा होते हुए रामपुर नैकिन तक दैनिक मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। रेलवे के परिचालन स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है, अब रेलवे बोर्ड की स्वीकृति का इंतजार है। सुबह 9.15 बजे सतना से रवाना होने का प्रस्ताव प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार मेमू ट्रेन सतना से सुबह 9.15 बजे रवाना होगी। कैमा, सकरिया, हिनौता रामबन, बघाई रोड और तुरकी रोड पर ठहराव के बाद सुबह 10.25 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके बाद रीवा से 10.35 बजे रवाना होकर सिलपरा, गोविंदगढ़ और बघवार में रुकते हुए दोपहर 12.30 बजे रामपुर नैकिन पहुंचने का प्रस्ताव है। दोपहर 3.30 बजे रामपुर नैकिन से चलेगी वापसी में ट्रेन रामपुर नैकिन से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 7.15 बजे सतना पहुंचने का प्रस्ताव है। इस सेवा के लिए 8 मेमू कोच प्रस्तावित किए गए हैं। चुरहट तक ट्रेन पहुंचने की भी बढ़ी उम्मीद रामपुर नैकिन से चुरहट तक अगस्त 2026 में इंजन और स्पीड ट्रायल हो चुका है। इससे क्षेत्र में नियमित यात्री ट्रेन शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, फिलहाल प्रस्तावित समय-सारिणी रामपुर नैकिन तक ही है। चुरहट तक ट्रेन विस्तार के लिए आगे की स्वीकृतियां जरूरी होंगी। सीधी जिला मुख्यालय तक रेल सुविधा पहुंचाने के लिए निर्माण कार्य जारी है। चुरहट से सीधी के बीच बाकी काम पूरा होने के बाद आवश्यक निरीक्षण और स्वीकृतियां मिलेंगी। इसके बाद ही यात्री ट्रेन को सीधी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Source link
#रव #स #रमपर #नकन #तक #मम #सव #क #परसतव #रलव #बरड #क #मजर #क #बद #तय #हग #सचलन #चरहट #तक #टरन #पहचन #क #उममद #Sidhi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *