रूसी तेल का विकल्प बनेगा वेनेजुएला?:रिलायंस के जामनगर प्लांट क्यों जा रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो? – Jaishankar Meets With Us Foreign Minister Marco Rubio In Mumbai Sergio Gor Also Persent

मार्को रूबियो के साथ जयशंकर
– फोटो : एक्स/एस.जयशंकर

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को मुंबई में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और मार्को रूबियो की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को मुंबई पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच की बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

जामनगर जाने को लेकर क्या बोले रूबियो?

मार्को रूबियो गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस की यूनिट भी जाएंगे। रूबियो के गुजरात दौरे को लेकर मीडिया ने जब पूछा कि क्या वे रिलायंस से वेनेजुएला में तेल उत्पादन के क्षेत्र में उतरने को कहेंगे? तो इस पर रूबियो ने कहा कि हम इस बारे में उनसे पहले भी बात कर चुके हैं और अब देखते हैं कि क्या होता है। रिलायंस पहले भी वेनेजुएला में काम कर चुकी है और इस कंपनी की रिफाइनिंग क्षमताएं शानदार हैं। 

उन्होंने कहा, ‘आपके पास एक ऐसी कंपनी है जिसके पास आधुनिक शोधन क्षमता है। मुझे लगता है कि मुझे उनसे बात करनी चाहिए। हम एक ऐसी कंपनी से मिलने जा रहे हैं, जिसके पास जबरदस्त शोधन क्षमता है। उनसे इस बारे में बात करना पूरी तरह से उचित है। उनसे बात किए बिना किसी बात को समझना या संभावनाओं को देखना बहुत मुश्किल है।’

भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत ने बार-बार अपनी ऊर्जा पोर्टफोलियो में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है, जो एक समझदारी भरा कदम है। यह एक दिन में करना आसान नहीं है।’

Source link
#रस #तल #क #वकलप #बनग #वनजएलरलयस #क #जमनगर #पलट #कय #ज #रह #अमरक #वदश #मतर #रबय #Jaishankar #Meets #Foreign #Minister #Marco #Rubio #Mumbai #Sergio #Gor #Persent

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *