रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन को झटका, आरोपी प्रदोष बनेगा सरकारी गवाह; जानें पूरा मामला – Darshan Suffers Setback In Renukaswamy Murder Case Accused Pradosh Turns Approver
“_id”:”6a8d8564275699784c0119d7″,”slug”:”darshan-suffers-setback-in-renukaswamy-murder-case-accused-pradosh-turns-approver-2026-08-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन को झटका, आरोपी प्रदोष बनेगा सरकारी गवाह; जानें पूरा मामला”,”category”:”title”:”South Cinema”,”title_hn”:”साउथ सिनेमा”,”slug”:”south-cinema”
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:39 PM IST
Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ एक्टर दर्शन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा – फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2024 के चर्चित रेणुकास्वामी मर्डर केस में अदालत ने आरोपी नंबर 14 प्रदोष को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी है। यह फैसला इस हाई-प्रोफाइल केस में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
कोर्ट ने प्रदोष को दी सख्त चेतावनी
प्रदोष ने 59वीं सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट (CCH) में याचिका दायर कर खुद को माफी का गवाह (Approver) बनाए जाने की मांग की थी।
कोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई के बाद उसे मंजूरी दे दी और सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी।
कोर्ट ने प्रदोष को साफ कहा है कि उसे इस मामले से जुड़ी सभी सच्ची बातें और अपने पास मौजूद पूरी जानकारी सामने रखनी होगी।
अगर वह किसी भी तथ्य को छिपाता है या सच बताने में कुछ दबाता है, तो उसकी सरकारी गवाह की स्थिति खत्म कर दी जाएगी।
ऐसी स्थिति में प्रदोष को दोबारा आरोपी बनाया जा सकता है।