![]()
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की नरूआ रोड पर रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक ट्रैक्टर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया, जबकि दोनों वाहनों के टायर निकल गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में दोनों ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। ट्रक से उतारकर ट्रॉलियों से पहुंचाई जा रही थी रेत
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिंध नदी की रेत भिंड से एक मकान निर्माण के लिए ट्रक में लाई गई थी। निर्माण स्थल तक ट्रक नहीं पहुंच पाने के कारण नरूआ रोड पर रेत उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए उसे आगे पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में टकरा गईं। रेत के दस्तावेज दिखाए
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टरों में भरी रेत के संबंध में संबंधित पक्ष ने रॉयल्टी और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। इसके बावजूद जांच के लिए रेत के सैंपल लिए गए हैं और वन विभाग को भी सूचना दी गई है। बिना नंबर के चल रहे थे दोनों ट्रैक्टर
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों ट्रैक्टरों में सिंध नदी की रेत भरी थी और उनके दस्तावेज पुलिस को दिखाए गए हैं। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ट्रैक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं थे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना नंबर वाले वाहनों पर फिर उठे सवाल
हादसे के बाद जिले में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के चल रहे लोडिंग वाहनों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद जिले में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिन पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं हैं।
Source link
#रत #स #भर #टरकटरटरल #क #आमनसमन #भडत #दन #वहन #टट #बन #नबर #क #चल #रह #थ #चलक #सरकषत #Morena #News


