रेप के आरोपी ज्ञानदास का ओंकारेश्वर कनेक्शन:  15 साल पहले बनाई थी कुटिया; अब शिष्या बोली- उनसे कोई संबंध नहीं; महंताई का किया था विरोध – Omkareshwar News

रेप के आरोपी ज्ञानदास का ओंकारेश्वर कनेक्शन: 15 साल पहले बनाई थी कुटिया; अब शिष्या बोली- उनसे कोई संबंध नहीं; महंताई का किया था विरोध – Omkareshwar News

उज्जैन के दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज का ओंकारेश्वर कनेक्शन सामने आया है। वे करीब 15 साल पहले यहां आए थे और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कुटिया बनाई थी। वर्तमान में उसी आश्रम की संचालक साध्वी साधना दास का कहना है कि अब उनका ज्ञानदास से कोई स

.

गौरतलब है कि महाकाल थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ज्ञानदास महाराज के खिलाफ रेप, मारपीट और ब्लैकमेलिंग सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला सामने आने के बाद वे उज्जैन का आश्रम छोड़कर चले गए।

ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी में है आश्रम

दैनिक भास्कर की टीम ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी स्थित दादू दयाल आश्रम पहुंची। पहाड़ीनुमा क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित यह आश्रम करीब 1200 वर्गफीट क्षेत्र में बना है। यहां एक हॉल, दो कमरे और नीचे स्टोर के रूप में उपयोग होने वाला तलघर है। स्थानीय लोगों के अनुसार आश्रम करीब 10-12 साल पुराना है।

आश्रम की वर्तमान संचालक साध्वी साधना दास हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे फिलहाल आश्रम में नहीं हैं। बिना जानकारी दिए कहीं चली गई हैं।

रेप के आरोपी ज्ञानदास का ओंकारेश्वर कनेक्शन:  15 साल पहले बनाई थी कुटिया; अब शिष्या बोली- उनसे कोई संबंध नहीं; महंताई का किया था विरोध – Omkareshwar News

ओंकारेश्वर में इसी आश्रम में साध्वी साधना दास रहती हैं।

साध्वी बोलीं- अब उनसे कोई लेना-देना नहीं

साध्वी साधना दास ने कैमरे पर आने से इनकार किया। ऑफ कैमरा बातचीत में उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से उनका कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि करीब 15 साल पहले उन्होंने उज्जैन के दादूराम आश्रम में ज्ञानदास महाराज से दीक्षा ली थी। बाद में ज्ञानदास ओंकारेश्वर आए और यहां कच्ची कुटिया बनाई। इसके कुछ समय बाद वे वापस चले गए। साधना दास भी बाद में ओंकारेश्वर आ गईं और भक्तों के सहयोग से वर्तमान आश्रम का निर्माण कराया।

साधना दास का कहना है- अब वे मेरे गुरु नहीं हैं। उनसे मेरा कोई संबंध नहीं है।

मतभेद के बाद ओंकारेश्वर छोड़ने की चर्चा

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि ज्ञानदास और साधना दास के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद ज्ञानदास ओंकारेश्वर छोड़कर चले गए। यह भी कहा जाता है कि कथित विवाह से जुड़े विवाद के बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़े। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

महंताई रोकने के लिए लिखा था पत्र

संत समाज से जुड़े लोगों के अनुसार, नवंबर 2024 में साध्वी साधना दास की महंताई प्रस्तावित थी। इसी दौरान ज्ञानदास महाराज ने संत मंडल को पत्र लिखकर इसका विरोध किया था।

पत्र में उन्होंने लिखा था कि ओंकारेश्वर स्थित दादूराम आश्रम उनके और भक्तों के सहयोग से बना है। उन्होंने साधना दास के व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके बाद उनकी महंताई की प्रक्रिया रोक दी गई थी।

अध्यक्ष बोले- 10-12 साल से अकेली रह रहीं

अध्यक्ष महंत मंगलदास त्यागी महाराज ने बताया कि 10-12 साल से आश्रम में साध्वी साधना दास ही रह रही हैं। यहां किसी अन्य महात्मा का स्थायी निवास नहीं है।

हिंदू महासभा ने उठाए सवाल

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ऐसे मामलों के सामने आने के बाद यह समीक्षा होनी चाहिए कि संतों को बड़े धार्मिक पद किस आधार पर दिए जाते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से आम लोगों का धार्मिक संस्थाओं पर विश्वास प्रभावित होता है।

——————–

ये खबरें भी पढ़ें…

“ज्ञानदास जी आपने बलात्कार किया, पाप मैं पाल रही हूं”:बाबा बोले- बुढ़ापे का सहारा मिल गया

उज्जैन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज फिर विवादों में घिर गए हैं। आश्रम में रहने वाली जिस महिला ने रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे, अब उसके और बाबा के बीच कथित वॉट्सएप चैट, लाठी से पिटाई का वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही हैं।

वॉट्सएप चैट में महिला ने लिखा- डॉक्टर ने 10 दिन बाद दिखाने को कहा था। मैं प्रेग्नेंट हूं, आप मुझे डॉक्टर के पास कब लेकर चलेंगे? आपने जो किया, उसका पाप मैं पाल रही हूं। इसके जवाब में बाबा ज्ञानदास ने लिखा- यह तो खुशखबर है। प्रेग्नेंट होने की बात 1001% झूठी है, लेकिन 1% सही है तो महाकाल का धन्यवाद दे कि बुढ़ापे के सहारे की चिंता खत्म हो गई। डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

महामंडलेश्वर पर रेप का आरोप, संत बोले- हनीट्रैप की साजिश

उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।

महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं महामंडलेश्वर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

गुना में गैंगरेप की कोशिश, 5 गिरफ्तार, दो फरार

Source link
#रप #क #आरप #जञनदस #क #ओकरशवर #कनकशन #सल #पहल #बनई #थ #कटय #अब #शषय #बल #उनस #कई #सबध #नह #महतई #क #कय #थ #वरध #Omkareshwar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *