रेलवे ट्रैक पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव:  भाई बोला- एक दिन पहले घर से निकले, वापस नहीं लौटे; पुलिस जांच में जुटी – Narsinghpur News

नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बारूरेवा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान खुलरी गांव निवासी नरेश साहू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नरेश सोमवार शाम घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे थे। रिश्तेदार के फोन से शव मिलने की सूचना मिली मृतक के भाई प्रकाश साहू के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे एक रिश्तेदार ने फोन कर रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उस समय तक कोतवाली पुलिस कार्रवाई कर रही थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार को शव परिजनों को सौंपा बुधवार सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, मर्ग डायरी सिहोरा चौकी भेजी जाएगी। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी सामने आएगी।

Source link
#रलव #टरक #पर #मल #वरषय #वयकत #क #शव #भई #बल #एक #दन #पहल #घर #स #नकल #वपस #नह #लट #पलस #जच #म #जट #Narsinghpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *