![]()
ग्वालियर में रेलवे पेंट्रीकार का काम 5 साल तक दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 37 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी दो भाइयों पर कारोबारी को ठेके पर काम दिलाने का भरोसा देकर रकम लेने का आरोप है। कारोबारी के मुताबिक, आरोपियों ने 22 लाख रुपए आरटीजीएस और 15 लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद न तो पेंट्रीकार का काम दिलाया और न ही रकम लौटाई। पीड़ित की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 2024 में हुई थी आरोपियों से मुलाकात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम स्थित आरजेपुरम निवासी राजभान सिंह राजावत (45) ट्रेडिंग का कारोबार करते हैं। वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी मैसर्स डून्स कैटर्स के डायरेक्टर सुशील टंडन और उनके भाई अनिल टंडन से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों ने राजभान सिंह को रेलवे पेंट्रीकार का काम दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने कारोबारी से कहा कि उन्हें पूरे पांच साल के लिए रेलवे पेंट्रीकार का काम सबलीज पर मिल जाएगा। इस भरोसे पर राजभान सिंह ने दोनों को रकम दे दी। आरटीजीएस और नकद में दिए 37 लाख रुपए राजभान सिंह के अनुसार, 12 जून 2024 से 3 सितंबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 37 लाख रुपए दिए गए। इसमें से 22 लाख रुपए बैंक के माध्यम से आरटीजीएस किए गए, जो आरोपियों के इंडसइंड बैंक खाते में जमा हुए। वहीं, 15 लाख रुपए नकद दिए गए। रकम मांगी तो लौटाने से इनकार किया कारोबारी के मुताबिक, रकम देने के बाद भी लंबे समय तक उन्हें पेंट्रीकार का काम नहीं मिला। इस पर उन्होंने आरोपियों से संपर्क कर अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि सुशील और अनिल टंडन पहले टालमटोल करते रहे और बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कारोबारी ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दर्ज किया मामला महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कारोबारी का आरोप है कि रेलवे पेंट्रीकार का काम दिलाने का झांसा देकर उससे ठगी की गई।
Source link
#रलव #पटरकर #ठक #क #नम #पर #लख #क #ठग #गवलयर #क #करबर #क #सल #क #कम #दलन #क #झस #दलल #क #द #भइय #पर #कस #दरज #Gwalior #News


