![]()
इंदौर में सिस्टरहुड इकोनॉमी सीजन-4 में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। रैंप पर एक के बाद एक महिलाएं उतरीं। किसी ने पारंपरिक परिधान में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई तो किसी ने मॉडर्न आउटफिट में अपना अंदाज पेश किया। तालियों के बीच हुए इस फैशन वॉक में खास बात यह रही कि रैंप पर मॉडल्स नहीं, बल्कि शहर की अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान बना चुकीं महिला उद्यमी थीं। आयोजक सुप्रिया मदान और मौसमी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की थीम रंगों का त्योहार बाय मौसमी थी। त्योहारों के रंगों से सजे परिधानों ने रैंप पर भारतीय संस्कृति और उत्सव का माहौल बना दिया। रैंप पर दिखा त्योहारों का रंग
फैशन वॉक में पारंपरिक रंगों और डिजाइनों के साथ मॉडर्न स्टाइल का भी मेल देखने को मिला। महिलाओं ने अलग-अलग परिधानों में रैंप वॉक किया। हर प्रस्तुति के साथ दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं। कार्यक्रम का खास आकर्षण मिसेज यूनिवर्स की शो स्टॉपर प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से रैंप पर मौजूद दर्शकों का ध्यान खींचा। बिजनेस से रैंप तक, महिलाओं ने मनाया अपना दिन
कार्यक्रम में डॉ. गिन्नी छाबरिया, श्वेता अग्रवाल, लीज़ा स्वामने, आयुषी अग्रवाल, गुलनाज़ खान, मीनल माहेश्वरी, गुरप्रीत टुटेजा, शालिनी अत्रे, रोशनी केशवानी, पलक नीमा, डॉ. मोनिका जैन, अंकिता हेमनानी, मेघा मेहरा, रुचि मूंदड़ा, वीणा ददवानी और निकिता कुशवाहा सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का मकसद महिलाओं को रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से कुछ समय निकालकर खुद के लिए समय देने और अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने का मौका देना है। इसी वजह से यहां फैशन वॉक को प्रतियोगिता के बजाय खुद को सेलिब्रेट करने के मंच के रूप में रखा गया। ‘एक-दूसरे का साथ महिलाओं की ताकत बढ़ाता है’
मुख्य अतिथि डॉ. सरिता राव, डॉ. योगिता परिहार और डॉ. रेखा अग्रवाल ने महिलाओं की प्रस्तुतियां देखीं और उनके आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए ऐसे मंच जरूरी हैं, जहां वे अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ने के साथ अपनी उपलब्धियों को भी सेलिब्रेट कर सकें।
Source link
#रप #पर #उतर #इदर #क #महल #उदयम #कस #न #सड #त #कस #न #इडवसटरन #म #बखर #जलव #रग #क #तयहर #थम #पर #फशन #वक #Indore #News


