लंदन के प्रोफेसर देवास पहुंचे, पुलिसिंग मॉडल सराहा:  सामुदायिक पुलिसिंग, सीसीटीवी मॉडल से पश्चिमी देशों को सीखने की सलाह – Dewas News

लंदन के प्रोफेसर देवास पहुंचे, पुलिसिंग मॉडल सराहा: सामुदायिक पुलिसिंग, सीसीटीवी मॉडल से पश्चिमी देशों को सीखने की सलाह – Dewas News

लंदन के प्रोफेसर देवास पहुंचे, पुलिसिंग मॉडल सराहा:  सामुदायिक पुलिसिंग, सीसीटीवी मॉडल से पश्चिमी देशों को सीखने की सलाह – Dewas News


देवास पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग और ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ मॉडल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन रहा है। लंदन के प्रसिद्ध शोधकर्ता और प्रोफेसर रूबेन परेरा रविवार को अपनी टीम के साथ देवास पहुंचे। भोपाल में देवास पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए ‘पुलिस चौपाल’ और ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ मॉडल से प्रभावित होकर प्रोफेसर परेरा ने देवास आने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे इस पुलिसिंग मॉडल को वास्तविकता में देखना चाहते थे। प्रोफेसर परेरा ने अपने एक सहयोगी के साथ भौंरासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांकड़दा का दौरा किया। उन्होंने गांव में जनभागीदारी से विकसित सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस-जन सहयोग और ग्रामीण विकास की पहल का बारीकी से अवलोकन किया। बोले- पश्चिमी देशों को इससे सीखना चाहिए
गांव के दौरे के बाद प्रोफेसर परेरा ने कहा कि कांकड़दा ने यह साबित कर दिया है कि सुरक्षा केवल शहरों तक सीमित नहीं है। उन्होंने इस मॉडल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि पश्चिमी देशों को इससे सीखना चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन और भौंरासा थाना प्रभारी अनीता सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ एक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सामाजिक जागरूकता और ग्राम विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने भी अपने अनुभव साझा किए। एएसपी सौम्या जैन ने ग्राम पंचायत में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक का यह उपयोग अपराध नियंत्रण और सुरक्षा की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने इसे अन्य पंचायतों के लिए भी अनुकरणीय मॉडल बताया। गांव का निरीक्षण किया
प्रोफेसर रूबेन परेरा ने गांव के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर सीसीटीवी व्यवस्था, स्वच्छता, जनसहभागिता और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम के प्राचीन मंदिर में दर्शन किए तथा बाल वाटिका परिसर में डॉ. रूपसिंह नागर और एएसपी सौम्या जैन के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने सरपंच निवास स्थित जलधारा वॉटर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का भी भ्रमण किया। निर्माण प्रक्रिया और गुणवत्ता प्रबंधन को देखकर उन्होंने इसे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। सीसीटीवी कैमरों से लेस हैं पंचायत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन ने बताया कि कांकड़दा पहली पंचायत थी जहां ऑपरेशन त्रिनेत्रम के कैमरे लगाना शुरु हुआ थे, पूरी पंचायत कैमरों से लेस हैं और जिसकी मॉनिटरिंग पंचायत से होती है। एएसपी जैन ने बताया कि एसपी पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में पुलिस चौपाल और ऑपरेशन त्रिनेत्रम अभियान चल रहा है।

Source link
#लदन #क #परफसर #दवस #पहच #पलसग #मडल #सरह #समदयक #पलसग #ससटव #मडल #स #पशचम #दश #क #सखन #क #सलह #Dewas #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *