लकी राशियां:शुक्रादित्य योग बदलेगा इन 3 राशि वालों के दिन, बंपर लाभ से लेकर विदेश यात्रा के योग – Shukraditya Yog 2026 On 17 October These Zodiac Will Be Lucky

लकी राशियां:शुक्रादित्य योग बदलेगा इन 3 राशि वालों के दिन, बंपर लाभ से लेकर विदेश यात्रा के योग – Shukraditya Yog 2026 On 17 October These Zodiac Will Be Lucky

Shukraditya Yog 2026: सूर्य का तुला में गोचर खास होने वाला है, क्योंकि इस राशि पर शुक्र का स्वामित्व माना जाता है। वहीं, संयोग से वर्तमान में शुक्र भी तुला राशि में ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य के इस राशि में प्रवेश करते ही शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा, जिसे वैदिक ज्योतिष में बेहद शुभ योगों में से एक माना जाता है। यह संयोग 17 अक्तूबर 2026 को बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान व्यापार में तरक्की के साथ आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। कुछ जातकों को विदेश यात्रा के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।

गुरु अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को धन और करियर के मामले में रहना होगा सावधान





Shukraditya Yog 2026 on 17 october these zodiac will be lucky

Shukraditya Yog 2026
– फोटो : अमर उजाला


कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और कारोबार में भी सफलता मिलने के योग हैं। इस समय किसी निवेश का हिस्सा बनेंगे। आपकी मेहनत और प्रयासों को पहचान मिलने के साथ आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विवाह के लिए प्रस्ताव आएगा। 

शनि नक्षत्र गोचर: शनि देव 9 अक्तूबर को बदलेंगे नक्षत्र, 83 दिन तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत


Shukraditya Yog 2026 on 17 october these zodiac will be lucky

Shukraditya Yog 2026
– फोटो : अमर उजाला


तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय काफी लाभकारी रहेगा। किस्मत हर काम में आपका पूरा साथ देगी और आपके कई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। घर और बाहर नौकरी की इच्छा इस समय पूरी होगी। साथ ही कर्ज के मामलों से भी आपको राहत मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही, आप अपने कामकाज में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

मंगल के नक्षत्र में राहु की एंट्री: इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-परीक्षा में होंगे सफलता


Shukraditya Yog 2026 on 17 october these zodiac will be lucky

Shukraditya Yog 2026
– फोटो : अमर उजाला


मकर राशि

मकर राशि वालों को इस दौरान मनचाही सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। खासतौर पर प्रेम संबंधों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नए अवसरों से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। कोई मनचाहा कॉलेज या कोई नया काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

गुरु कर्क गोचर: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, हर सपना होगा पूरा

राशिफल: शनि का नक्षत्र गोचर किन राशि के लोगों को देगा खुशियां और किसे कष्ट? जानें मेष से मीन तक सभी का हाल

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Source link
#लक #रशयशकरदतय #यग #बदलग #इन #रश #वल #क #दन #बपर #लभ #स #लकर #वदश #यतर #क #यग #Shukraditya #Yog #October #Zodiac #Lucky

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *